फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   KV-I: Parents do not want to send children to school

केंद्रीय विद्यालय : बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते अभिभावक

Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
KV-I: Parents do not want to send children to school
केवी-एक : बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते अभिभावक
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना संकटकाल में 19 अक्तूबर से कक्षा 09वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल संचालन सोशल डिस्टेंसिंग के बीच शुरू हो गया है। अभिभावकों की अनुमति से बच्चे 50 फीसदी की उपस्थिति के साथ कक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।
मगर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स में अभिभावकों की अनुमति नहीं मिलने के कारण स्कूल के संचालन पर संशय बना हुआ है। शासन की ओर से एक नवंबर से विद्यालयों के संचालन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन व्हाट्सएप ग्रुप से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। मगर अभिभावकों की राय है कि जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती वे अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजेंगे। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल का संचालन 19 अक्तूबर से शुुरू किया गया है। लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों मेें से किसी के भी अभिभावक की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से कोई भी विद्यार्थी विद्यालय नहीं आ रहा है। इस हाल में स्कूल प्रबंधन का पूरा फोकस ऑनलाइन पढ़ाई पर है। बच्चों की दुविधा का निवारण भी ऑनलाइन किया जा रहा है। बिना अभिभावकों की अनुमति के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। वहीं, केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर के प्रधानाचार्य रमेश कुमार मल्ल ने बताया कि उनके यहां अभिभावकों की अनुमति मिल चुकी है। विद्यालय का संचालन 19 अक्तूबर से शुरू किया गया था। अभी छुट्टियां चल रही हैं। एक नवंबर से विद्यालय फिर से खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed