फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony people close NH 28

कुशीनगर हादसा: गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम, बोले- समय से आती एंबुलेंस तो बच जाती कई की जान

Thu, 17 Feb 2022 05:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Feb 2022 05:26 PM IST
सार

कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है। आरोप है कि रात में घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाने के लिए सौ से अधिक बार फोन किया, इसके बाद भी उसे आने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। एंबुलेंस समय पर आती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony people close NH 28
कुशीनगर में हादसा: नाराज ग्रामीणों ने हाईवे को बंद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस को फोन मिलाया लेकिन एंबुलेंस जल्दी नहीं आई। घटना स्थल पर एंबुलेंस को आने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे 28 बी को बंद कर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण व परिजन समय पर एंबुलेंस नहीं आने और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग करने लगे। एक घंटे बाद सांसद विजय कुमार दुबे व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने परिजनों को समझा बुझाकर लोगों का गुस्सा शांत करवाकर जाम को खत्म करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन




जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए।  स्लैब अचानक टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।  

आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, साथ ही एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन मिलाया गया लेकिन उनके आने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। वहीं अंधेरा होने की वजह से स्थानीय लोगों को भी कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया।  


जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सबके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास रखें हैं। यह देखकर हर कोई रोने लगा। बताया जा रहा है कि इस कुएं को हादसे के डर से करीब 10 साल पहले स्लैब बनाकर पाट दिया था। अब स्लैब पर अधिक भीड़ होने की वजह से टूट गए जिससे यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed