फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kushinagar road accident three people died

यूपी: कुशीनगर में लग्जरी बस ने बाइक सवार लोगों को रौंदा, तीन की मौत

Sat, 26 Sep 2020 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पटहेरवा (कुशीनगर)
अमर उजाला ब्यूरो, पटहेरवा (कुशीनगर) Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
kushinagar road accident three people died
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ी खबर आ रही है। यहां फोरलेन हाईवे पर लवनिया चौराहे के पास शनिवार की सुबह बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही बस ने बाइक सवार भाई- बहन व बेटी को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही बहन व बेटी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान तमकुही सीएचसी में मौत हो गई। पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक व लग्जरी बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी विजय कुशवाहा (30) अपनी बहन रंजना (17) व पुत्री शिवानी (8) के साथ तमकुही की तरफ से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी हाइवे पर लवनिया चौराहे से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही लग्जरी बस ने बाइक सहित तीनों को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही बहन व पुत्री की मौत हो गई। जबकि विजय की तमकुही सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, एस आई राजेश यादव सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि लग्जरी बस चालक सहित 70 यात्रियों को बिहार के पूर्णिया जिले से पंजाब लेकर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed