{"_id":"64fad1816fc2137c950c2b4b","slug":"kotedar-beheaded-woman-for-asking-for-outstanding-ration-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बकाया राशन मांगने पर कोटेदार ने महिला का सिर फोड़ा, लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बकाया राशन मांगने पर कोटेदार ने महिला का सिर फोड़ा, लगाया गंभीर आरोप
Fri, 08 Sep 2023 01:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:17 PM IST
सार
अयोध्याचक की धर्मावती देवी पत्नी दीनानाथ ने गांव के कोटेदार पर आरोप लगाया है। कहा है कि गांव का कोटेदार पिछले दो माह से अंगूठा लगाकर कर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब ढाई बजे बेटी खुशबू राशन लेने गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अयोध्याचक में बृहस्पतिवार को दोपहर में राशन लेने गई बच्ची ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो माह का अंगूठा लगाकर राशन नहीं दिया है। कोटेदार ने बच्ची को बकाया राशन न देकर खदेड़ दिया। बच्ची की मां राशन की दुकान पर गई तो कोटेदार ने ईंट से मार कर उनका सिर फोड़ दिया। महिला ने कोटेदार के खिलाफ चौरीचौरा थाने में हुई जनसुनवाई में प्रार्थनापत्र दिया है। चौरीचौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अयोध्याचक की धर्मावती देवी पत्नी दीनानाथ ने गांव के कोटेदार पर आरोप लगाया है। कहा है कि गांव का कोटेदार पिछले दो माह से अंगूठा लगाकर कर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब ढाई बजे बेटी खुशबू राशन लेने गई थी। उसने पुराना बकाया राशन देने की मांग की। इस पर कोटेदार ने उसे उल्टा-सीधा बोलकर खदेड़ दिया।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: सऊदी न तंजानिया..अब गीडा में फैक्टरी लगाकर खुद को साबित करेंगे युवा इंजीनियर
विज्ञापन
यह बात खुशबू ने घर जाकर मां से कही। धर्मावती ने कहा कि जब वह पूछने कोटेदार के पास गईं तो कोटेदार ने ईंट से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। महिला ने चौरीचौरा थाना पर जनसुनवाई में प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ कोटेदार भागीरथी ने कहा कि महिला की ओर से दो माह राशन न देने का लगाया गया आरोप गलत है। बच्चों के बीच विवाद हुआ है।