फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona virus Alert in gorakhpur, health check up china girl sanjana sharma

चीन से आई संजना के सेहत की गीडा में हुई जांच में ये सामने आई रिपोर्ट

Sat, 01 Feb 2020 12:00 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 01 Feb 2020 12:00 PM IST
सार

  • सब नार्मल, 10 दिन तक रोजाना होगी बुखार की जांच
  • मूल निवास है मऊ, पिता संजय गैलेंट इस्पात लिमिटेड में हैं कार्यरत

 

विज्ञापन
korona virus Alert in gorakhpur, health check up china girl sanjana sharma
संजना शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जिला अस्पताल की टीम ने शुक्रवार को चीन से गीडा स्थित अपने आवास पर आने वाली संजना शर्मा के सेहत की जांच की। डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी ने जांच के बाद कहा कि कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है।  एहतियातन दस दिन तक संजना को एक कमरे में पूरी साफ सफाई के बीच रहने को कहा गया है। परिवार के सभी लोग मास्क लगा कर रहें और प्रतिदिन थर्मामीटर से बुखार की जांच स्वत: कर लें।
विज्ञापन


गीडा के सेक्टर 23 स्थित गैलेंट परिसर में रहने वाले संजय शर्मा की पुत्री संजना शर्मा गुरुवार को चीन से वापस आईं। संजय शर्मा मूलत: मऊ जिले के शहर स्थित शीतला मंदिर के पास रहने वाले हैं और गैलेंट इस्पात लिमिटेड में इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के हेड हैं। संजय की बड़ी पुत्री संजना शर्मा चीन के सिजियाझंग शहर के एबीई मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए संजय ने बेटी संजना को वापस देश बुलाया  था।
विज्ञापन

डरी संजना का आत्मविश्वास बढ़ा

संजना जब चीन से चली तो डरी-सहमी थी। पहले बंगलूरू एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम और अब डॉ. शैलेंद्र की जांच रिपोर्ट में सब नार्मल आया तो संजना का आत्मविश्वास बढ़ गया।

जिस विमान से संजना आई उसमें थे 40 लोग
संजना ने बताया कि चीन से वह जिस विमान से आई, उसमें 40 लोग सवार थे। चीन से पहले वह थाईलैंड पहुंची और वहां से बंगलूरू आईं। मेडिकल जांच के बाद दिल्ली और फिर गोरखपुर पहुंची। उन्होंने बताया कि विमान में दो यात्री सुल्तानपुर, एक दिल्ली और अन्य दूसरे प्रदेश के लोग थे। बंगलूरू में सभी लोगों का बुखार जांचा गया। सभी की रिपोर्ट नार्मल थी। गोरखपुर आते समय विमान में बताया गया कि जो लोग अन्य देश से आ रहे हैं वह सभी लोग एयरपोर्ट पर पूरी जानकारी देने के बाद ही निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed