फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona

सीएमओ कार्यालय के कर्मी सहित 11 और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 09 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
korona
सीएमओ कार्यालय के कर्मी सहित 11 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक सीएमओ कार्यालय का स्वास्थ्यकर्मी है। एक अन्य संक्रमित युवक यहां अस्थाई रूप से कार्य करता है। दोनों पडरौना शहर के निवासी हैं। अस्थाई रूप से कार्य करने वाले सुभाष चौक के निकट की कॉलोनी निवासी युवक के पिता की एक दिन पहले ही सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी मां, भाई और बहनों रिपोर्ट भी बुधवार रात में पॉजिटिव आई। सीएमओ कार्यालय का पॉजिटिव मिला स्वास्थ्यकर्मी पडरौना शहर के कन्नौजिया वार्ड के निवासी है। अन्य संक्रमितों में एक रामकोला क्षेत्र के कुस्महा में एक, इसके टोला रगड़गंज में दो और मोतीचक ब्लॉक के बेलवा उर्फ बेलनिया में एक की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खलबली मच गई। ये दुबई, हैदराबाद और दिल्ली से आए हैं। यह जानकारी डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed