फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona

कोरोना संक्रमण : बंद रहा सीएमओ कार्यालय

Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
korona
कोरोना संक्रमण : बंद रहा सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन

दो कर्मचारियों समेत तीन मिले हैं पॉजिटिव, स्टाफ का नमूना जांच को भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोरोना संक्रमण की जद में सीएमओ कार्यालय भी आ गया है। यहां के दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक कर्मी बुधवार को संक्रमित मिला। दूसरे की जानकारी बुधवार देर रात हुई। इस कारण सीएमओ कार्यालय बृहस्पतिवार को बंद रहा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर पर ही क्वारंटीन रहकर विभागीय काम किया। दफ्तर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
सीएमओ कार्यालय के संक्रमित मिले दो कर्मी और यहां से जुड़ा एक शख्स सभी पडरौना नगर के निवासी हैं। कार्यालय से जुड़े शख्स के पिता की एक दिन पहले ही पॉजिटिव मिले हैं। मां, भाई और बहनों रिपोर्ट भी बुधवार रात में पॉजिटिव आई। सीएमओ कार्यालय का जो स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिला है, वह भी पडरौना शहर के कन्नौजिया वार्ड के निवासी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात 344 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें 11 पॉजिटिव है। ऐसे में अब तक जिले में 204 संक्रमित मिले हैं। इसमें 118 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पांच की मौत हुई है। 81 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल 63 कंटेनमेंट एरिया हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित मिलने की वजह से कार्यालय बंद रखा है। पूरे स्टॉफ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed