फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know who is new DM of Gorakhpur Krishna Karunesh

Gorakhpur DM: जानिए कौन है गोरखपुर का नया डीएम, कार्यभार ग्रहण करते ही काम में जुटे

Fri, 10 Jun 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 11:05 AM IST
सार

कृष्णा करुणेश गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद कार्यरत थे। 2011 बैच के आईएएस कृष्णा करुणेश, वर्ष 2013 में गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रह चुके हैं।

विज्ञापन
Know who is new DM of Gorakhpur Krishna Karunesh
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश कार्यभार ग्रहण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवागत डीएम कृष्णा करुणेश ने बृहस्पतिवार दोपहर कोषागार के डबल लॉक कक्ष में कार्यभार ग्रहण कर लिया। अधिकारियों, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद डीएम ने पत्रकारों से बात की।  डीएम ने कहा शासन की योजनाओं का समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। हर पीड़ित को समय से न्याय मिलेगा, किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


डीएम करीब पौने तीन बजे कोषागार पहुंचे और प्रभारी डीएम व सीडीओ इंद्रजीत सिंह से चार्ज लिया। इसके बाद कहा कि जनता दर्शन व आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का त्वरित व गुणवत्ता परक कराया जाएगा। जमीन संबंधी विवाद में राजस्व, पुलिस की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और मामलों का निस्तारण कराएगी।
विज्ञापन


इससे पहले कृष्णा करुणेश गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद कार्यरत थे। 2011 बैच के आईएएस कृष्णा करुणेश, वर्ष 2013 में गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रह चुके हैं। गाजियाबाद में भी उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीडीओ के तौर पर सेवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह, हापुड़ और बलरामपुर में डीएम भी रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री के निरीक्षण स्थल रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की।


पदभार ग्रहण करने के दौरान सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम सिटी विनीत सिंह, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, सीआरओ सुशील कुमार गौड़, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत सभी तहसीलों के एसडीएम आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed