फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know which gods are worshiped on Thursday

धर्म कर्म: जानिए गुरुवार को किन देवताओं की होती है आराधना, कैसे किया जाता है इनको प्रसन्न

Thu, 17 Jun 2021 02:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 02:27 AM IST
सार

गुरु का अर्थ भारी होता है और गरुड़ भी पक्षियों में सबसे भारी हैं। गरुड़ की सफल तपस्या के कारण गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित हो गया।

विज्ञापन
Know which gods are worshiped on Thursday
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

हिंदू धर्म में हर दिन का अलग महत्व है। सभी देवी-देवताओं के आराधना के लिए अलग-अलग दिन बताए गए हैं। आज गुरुवार है और यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवों के गुरु बृहस्पति देव का है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।

विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, पक्षियों में सबसे विशाल गरुड़ ने भगवान विष्णु को कठिन तपस्या करके प्रसन्न किया था, जिसके फलस्वरूप भगवान विष्णु ने उनको अपने वाहन के रूप में स्वीकार किया। गुरु का अर्थ भारी होता है और गरुड़ भी पक्षियों में सबसे भारी हैं।
विज्ञापन


गरुड़ की सफल तपस्या के कारण गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित हो गया। बताया कि गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान बृहस्पति देवताओं के गुरू माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है, यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार पूजा का महत्व

पंडित राकेश उपाध्याय के अनुसार, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजा करने से मनोकामानाएं पूर्ण होती हैं, स्वास्थ्य लाभ होता है। बृहस्पति देव को ज्ञान का कारक माना जाता है, इसलिए विद्यार्थी यदि यह व्रत रखते हैं तो वह हर परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है।

बृहस्पतिवार की पूजा विधि
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, गुरुवार के दिन श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात पूजा घर को गंगाजल से पवित्र कर वहां भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें। इसके बाद उन्हें पीले फूल, हल्दी, चने की दाल, पीले चावल और धूप अर्पित करें। फिर बेसन या बूंदी लड्डू के साथ ही गुण का भोग लगाएं। इस दिन केले के पेड़ की भी पूजा करें। पूजन के बाद नारायण कवच और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed