{"_id":"6012a10b8ebc3e31d332f52c","slug":"know-when-online-railway-ticket-booking-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब से शुरू हुई थी ऑनलाइन टिकट बुकिंग, अब रेलवे ने तय कर दी है इसकी लिमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब से शुरू हुई थी ऑनलाइन टिकट बुकिंग, अब रेलवे ने तय कर दी है इसकी लिमिट
Thu, 28 Jan 2021 05:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से सफर करने के लिए लोगों को टिकट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था। तीन अगस्त 2002 को पहली बार भारतीय रेलवे ने घर बैठे इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराने की सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन
पहले तो लोग इस सुविधा से डरते थे। ट्रेवल एजेंट ही ऑनलाइन टिकट बनाते थे लेकिन जब लोगों को इसकी आदत पड़ी तो फिर क्या कहना। मोबाइल पर ही टिकट बना ले रहे हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक 70 फीसदी टिकट आज ऑनलाइन ही बन रहे हैं।
विज्ञापन
एक यूजर आईडी से एक महीने में 12 टिकट की बुकिंग
रेल टिकटों में एजेंटों की सेंधमारी रोकने के लिए अब टिकट की बुकिंग की संख्या भी तय कर दी गई है। आईआरसीटीसी अब एक यूजर आईडी से एक महीने में 12 टिकट बुकिंग करने की सुविधा दे रही है।
विज्ञापन
वे यूजर जिनका आधार कार्ड नंबर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से लिंक है, वे अब एक महीने में 12 रेल टिकट बुक कर सकते हैं। नए नियम के मुताबिक, यात्री ट्रेन प्रस्थान वाले दिन से 120 दिन पहले अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं।