फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   know about importance of Mercury in horoscope

ग्रहचाल: जानिए बुध ग्रह का कुंडली में क्या है महत्व, कैसे किया जाता है इनको प्रसन्न

Thu, 27 May 2021 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 06:09 PM IST
सार

  • बुध मानव की बुद्धि, त्वचा और करियर को करते हैं प्रभावित
  • ग्रहों के राजकुमार कहलाते हैं बुध

विज्ञापन
know about importance of Mercury in horoscope
बुध ग्रह - फोटो : social media

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। साथ ही यह बहुत प्रभावशाली माने गए हैं। बुध मानव की बुद्धि, त्वचा और करियर को प्रभावित करते हैं। माना जाता है कि जिनकी कुंडली में बुध ग्रह उच्च स्थिति में होते हैं वो आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे लोगों को त्वचा और बालों से संबंधित रोग नहीं होते। साथ ही उनका करियर अच्छा होता है। इसके अलावा बुध ग्रह को वाणी से संबंधित दोष दूर करने के लिए भी प्रसन्न किया जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ बहुत आसान और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं।

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय...
  • बुधवार के दिन सूर्यास्त होने से पहले गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • बुधवार को हरे रंग का खाना खाएं।
  • हर बुधवार आठ साल से छोटी कन्याओं को हरे रंग की चूड़ियां, हरे वस्त्र या हरा भोजन दान करें।
  • जरुरतमंद लोगों को हरी मूंग की दाल, साग, पालक या कोई भी हरा खाद्य पदार्थ दान करें।
  • बुधवार को हरे रंग के आसन पर बैठकर बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
  • हर बुधवार हरे रंग का वस्त्र पहनें।
  • सुहागन स्त्रियों को हरी चूड़ियां दान करें।
  • रोजाना बुध स्तोत्र का पाठ करें।
  • अपने हाथ या गले में हरे रंग का धागा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed