{"_id":"60af93020de682248c2d03c5","slug":"know-about-importance-of-mercury-in-horoscope","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रहचाल: जानिए बुध ग्रह का कुंडली में क्या है महत्व, कैसे किया जाता है इनको प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रहचाल: जानिए बुध ग्रह का कुंडली में क्या है महत्व, कैसे किया जाता है इनको प्रसन्न
Thu, 27 May 2021 06:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 06:09 PM IST
सार
- बुध मानव की बुद्धि, त्वचा और करियर को करते हैं प्रभावित
- ग्रहों के राजकुमार कहलाते हैं बुध
विज्ञापन
बुध ग्रह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। साथ ही यह बहुत प्रभावशाली माने गए हैं। बुध मानव की बुद्धि, त्वचा और करियर को प्रभावित करते हैं। माना जाता है कि जिनकी कुंडली में बुध ग्रह उच्च स्थिति में होते हैं वो आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे लोगों को त्वचा और बालों से संबंधित रोग नहीं होते। साथ ही उनका करियर अच्छा होता है। इसके अलावा बुध ग्रह को वाणी से संबंधित दोष दूर करने के लिए भी प्रसन्न किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ बहुत आसान और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं।
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय...
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ बहुत आसान और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं।
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय...
- बुधवार के दिन सूर्यास्त होने से पहले गाय को हरा चारा खिलाएं।
- बुधवार को हरे रंग का खाना खाएं।
- हर बुधवार आठ साल से छोटी कन्याओं को हरे रंग की चूड़ियां, हरे वस्त्र या हरा भोजन दान करें।
- जरुरतमंद लोगों को हरी मूंग की दाल, साग, पालक या कोई भी हरा खाद्य पदार्थ दान करें।
- बुधवार को हरे रंग के आसन पर बैठकर बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
- हर बुधवार हरे रंग का वस्त्र पहनें।
- सुहागन स्त्रियों को हरी चूड़ियां दान करें।
- रोजाना बुध स्तोत्र का पाठ करें।
- अपने हाथ या गले में हरे रंग का धागा पहनें।