{"_id":"63d0c4a4202af8360569e422","slug":"kipm-students-made-electric-hybrid-bicycle-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केआईपीएम के छात्रों ने बनाई इलेक्ट्रिक हाइब्रिड साइकिल, 25 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केआईपीएम के छात्रों ने बनाई इलेक्ट्रिक हाइब्रिड साइकिल, 25 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार
Wed, 25 Jan 2023 11:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:29 AM IST
सार
एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह की मौजूदगी में इस साइकिल को लांच किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण से बचा जा सकता है। इसकी क्षमता इतनी है कि पुल पर भी आसानी से चढ़ सकती है।
विज्ञापन
छात्रों ने बनाई इलेक्ट्रिक हाइब्रिड साइकिल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (केआईपीएम) गीडा के छात्रों ने इलेक्ट्रिक हाइब्रिड साइकिल बनाई है। इसमें बैटरी से चलने वाला मोटर लगा है, जिससे बिना पैडल चलाए साइकिल को 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
छात्रों ने इस हाइब्रिड साइकिल को बीएस एनर्जी के सहयोग से इनोवेशन एवं इनक्यूवेशन सेंटर में तैयार किया है। साइकिल में अगर मोटर किसी कारण वश सपोर्ट नहीं करता है तो पैडल से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह की मौजूदगी में इस साइकिल को लांच किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण से बचा जा सकता है। इसकी क्षमता इतनी है कि पुल पर भी आसानी से चढ़ सकती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ. एसके पाठक, सह निदेशक पीसी श्रीवास्तव, निदेशक एचआर डॉ. एसपी सिंह, एडिशनल निदेशक डॉ. जाहिद रियाज खान, हेड इनोवेशन सेल डॉ. साह फतेह आजम, प्लेसमेंट अधिकारी संजय गुप्ता, इंजीनियर सत्यम राय आदि उपस्थित रहे।