फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kidnapping case registered after student missing in gorakhpur

घर से पेन खरीदने निकला दसवीं का छात्र लापता, परिजनों को सता रही इस बात की चिंता

Fri, 07 Aug 2020 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
kidnapping case registered after student missing in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के रामगढ़ ताल इलाके के बड़गो स्थित घर से बीते बुधवार को पेन खरीदने निकला दसवीं का छात्र ईशान शंकर त्रिपाठी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घरवालों ने काफी देर तक तलाश की, जब उसके बारे में पता नहीं चला तो बुधवार की शाम थाने पर सूचना दी। घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब मामला एसपी सिटी के संज्ञान में लाया गया, तब पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- साहब! 20 लाख देने को तैयार था फिर भी बेटे को मार डाला
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बड़गो निवासी अविनाश कुमार त्रिपाठी आईजीएल गीडा में काम करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा ईशान शंकर त्रिपाठी सेंट जेवियर्स स्कूल तारामंडल में दसवीं का छात्र है। घरवालों ने बताया कि ईशान बुधवार की दोपहर 3 बजे पेन खरीदने के लिए घर से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक ईशान के वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू हुई। काफी देर तक तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तो पिता ने रामगढ़ ताल पुलिस को तहरीर दी। बाद में एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें- पुलिस ने इस वजह से गंभीरता से नहीं लिया ये केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed