{"_id":"6082c1ca8ebc3ed20242cc04","slug":"kidnapping-attempt-of-two-brothers-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: दो सगे भाइयों के अपहरण का प्रयास, पुलिस चेकिंग देख भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: दो सगे भाइयों के अपहरण का प्रयास, पुलिस चेकिंग देख भागे बदमाश
Fri, 23 Apr 2021 06:17 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:17 PM IST
सार
खझौला पुलिस चौकी के पास का मामला। गौर थाने के सिधारीजोत से खलीलाबाद ननिहाल गए थे दोनों बच्चे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र से संतकबीरनगर ननिहाल गए दो सगे भाइयों को बाइक पर बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। बाइक सवार अपहरणकर्ता दोनों बच्चों को लेकर बस्ती की ओर आ रहे थे, लेकिन खझौला में पुलिस की चेकिंग देखकर अपहर्ता बच्चों को बाइक से उतार कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की और बाद में उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के सिघारीजोत से कुछ दिन पहले दोनों बच्चे संतकबीरनगर में असनहरा पड़ाव में अपने मामा के घर गए थे। गुरुवार की देर शाम वह सड़क पर स्थित एक दुकान में कुछ खरीदने गए थे, जिसके बाद से काफी देर तक घर नहीं लौटे।
दोनों बच्चे खझौला चौकी से थोड़ी दूर पर रोते मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को शांत कराया और पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि एक युवक उन्हें बाइक पर बैठाकर यहां लाया था। जब उसने पुलिस की चेकिंग देखी तो बाइक से उतार कर उल्टे संतकबीरनगर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी खझौला गौरव सिंह ने बच्चों की फोटो को अन्य थानों में भेजने के बाद शुक्रवार को उनके परिजन पहुंचे। बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।