{"_id":"64cd61ddb5214d5c0e0780e7","slug":"khorabar-township-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-262790-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्वे में खामियां...आज सुधार कर लेगा जीडीए तो सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्वे में खामियां...आज सुधार कर लेगा जीडीए तो सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर/ खोराबार। जीडीए के खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत अधिग्रहित क्षेत्र में हुए सर्वे में कुछ घरों व डेटा संकलन में खामियां मिली हैं। इसमें संशोधन के बाद जीडीए से सर्वे का नक्शा मिल जाएगा। ये खामियां सेक्टर तीन और चार में हैं। प्रभावित लोगों ने आवेदन देकर इसे सुधारने की मांग की है। अगर इसमें सुधार हो जाता है तो शनिवार को सभी लोग सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को राजी हैं। इसके बाद जीडीए आगे का काम शुरू करा देगा।
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए जीडीए ने खोराबार, जंगल सिकरी सैनिक नगर में जमीन अधिग्रहित की है। यहां पहले से आबादी बसी है। जीडीए के अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए लोगों ने सर्वे कराने की मांग की। चार सेक्टर में पूरे क्षेत्र को बांटकर जीडीए ने स्थानीय लोगों के साथ सर्वे कराया। इसके बाद मकानों, खाली स्थानों, जमीनों सहित अन्य क्षेत्रों को सुरक्षित किया गया। सर्वे में सेक्टर एक और दो के लोगों ने पूरी सहमति जताई। लेकिन सेक्टर तीन और चार में आंशिक कमियां मिलीं, जिनके संशोधन के लिए लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसके बाद दोनों सेक्टर के लोग सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर देंगे।
फिर जीडीए की ओर से कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इस लिए सेक्टर तीन और चार की सर्वे टीम को अधिकारियों ने शनिवार को जीडीए बुलाया है। सभी के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद जीडीए की ओर से सर्वे का नक्शा दिया जाएगा।