फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   khorabar town ship

Gorakhpur News: आज से करें खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में दोबारा आवेदन

Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
khorabar town ship
गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ऑनलाइन आवेदन से वंचित लोगों को दोबारा आवेदन का मौका मिलेगा। जीडीए की वेबसाइट पर तीन से 17 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के तहत न्यू रोहिणी एमआईजी श्रेणी के 592 रिक्त फ्लैटों के लिए भी इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत विभिन्न श्रेणी के आवासीय भूखंड, फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 मई से 25 जून तक और व्यासायिक एवं मेडिसिटी भूखंडों का ऑनलाइन पंजीकरण 26 मई से 10 जुलाई तक किया गया है। इसके प्रथम चरण की ई-लाटरी से आंवटन की प्रक्रिया जल्द होगी। इसके अलावा इस योजना में एलआईजी श्रेणी के 297 फ्लैट, मिनी एमआईजी श्रेणी के 137 फ्लैट, एमआईजी श्रेणी के 317 रिक्त फ्लैटों और राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के न्यू रोहिणी एमआईजी श्रेणी के 592 रिक्त फ्लैटों के लिए दोबारा आवेदन का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक तीन से 17 अगस्त तक आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीडीए की बेवसाइट पर संपतियों का वितरण, नियम शर्तें सहित अन्य जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed