{"_id":"694ed6a8c70fc7f2d007c564","slug":"kho-kho-ssb-defeated-up-police-by-four-points-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1177762-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो: एसएसबी ने यूपी पुलिस को चार अंकों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो: एसएसबी ने यूपी पुलिस को चार अंकों से दी शिकस्त
विज्ञापन
गोरखपुर के सहजनवां में आयोजित राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत-स
विज्ञापन
- सहजनवां में मुख्यमंत्री कप राज्यस्तरीय हैंडबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री कप राज्यस्तरीय हैंडबॉल और खो-खो (सीनियर पुरुष) प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो मुकाबले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने उत्तर प्रदेश पुलिस को चार अंकों से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
ग्रामीण स्टेडियम सहजनवां में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर सांसद रविकिशन, क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल और डॉ. यशवर्धन जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई टीमों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो में एसएसबी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को चार अंकों से हराया। वहीं, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने मेजबान गोरखपुर को छह अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि सदर सांसद रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेलों को नई दिशा और मजबूत पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, दुर्गेश त्रिपाठी, आयोजक सचिव पंकज पांडेय, जिला आयोजक सचिव प्रवीण पांडेय, प्रकाश, प्रशांत कुमार, प्रेमलाल सिंह, शुभम कुमार राय, नमन मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।