{"_id":"61beff1fc5e59068eb124776","slug":"khichdi-mela-police-station-will-open-in-gorakhnath-temple-from-january-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khichdi Mela 2022: पांच जनवरी से गोरखनाथ मंदिर में खुल जाएगा खिचड़ी मेला थाना, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khichdi Mela 2022: पांच जनवरी से गोरखनाथ मंदिर में खुल जाएगा खिचड़ी मेला थाना, तैयारी पूरी
Sun, 19 Dec 2021 03:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Dec 2021 03:15 PM IST
सार
एसपी सिटी के मुताबिक, परिसर में आने-जाने के सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर में पांच जनवरी से खिचड़ी मेला थाना खुल जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिचड़ी मेले में सुरक्षा, यातायात डायवर्जन और अन्य निर्माण कार्यों को लेकर शनिवार को एसपी सिटी सोनम कुमार ने गोरखनाथ मंदिर चौकी में बैठक की। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ हुई इस बैठक में फैसला लिया गया कि गोरखनाथ मंदिर तक आने वाली सड़क और परिसर में चल रहे अन्य कार्यों को जल्द पूरा करा लिया जाए।
एसपी सिटी के मुताबिक, परिसर में आने-जाने के सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी निगरानी शुरू कर दी है। मुख्य मंदिर गेट के सामने खिचड़ी मेला थाना खुलेगा। यात्री निवास, आउट गेट नंबर चार, दशहरी बाग तिराहा, दक्षिणी मुख्य द्वार, कौड़िहवा तिराहा के पास अस्थायी पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी है। पांच जनवरी से पहले थाना व चौकी पर प्रभारी की नियुक्ति कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का जूता-चप्पल इस बार मुख्य गेट के पास जमा कराया जाएगा ताकि दर्शन करने के बाद उन्हें दोबारा परिसर में न जाना पड़े। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। निगरानी के लिए थाने के पास कंट्रोल रूम बनेगा। वाच टावर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।