फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, If the orchestra conductor had sensed it, he would have taken refuge in the police station

Gorakhpur News: पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा, फिर भी नहीं पसीजा का दिल- भांप लेता- तो ले लेता चौकी-थाने की शरण

Sat, 20 Jul 2024 12:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 12:42 PM IST
सार

गीडा इलाके के एकला बाजार में मंगलवार देर रात पंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म से पहले दोनों पीड़िताएं और आर्केस्ट्रा संचालक आरोपियों के सामने बहुत गिड़गिड़ाए थे। आर्केस्ट्रा संचालक सूरज ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का पैर पकड़ लिया, युवतियों को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। सूरज ने बताया कि उसे पता नहीं था कि पीछे बदमाश लगे हैं, वरना रास्ते में कहीं भी चौकी, थाना देखकर गाड़ी घुसा देता।

विज्ञापन
In Gorakhpur, If the orchestra conductor had sensed it, he would have taken refuge in the police station
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीडा इलाके के एकला बाजार में मंगलवार देर रात पंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म से पहले दोनों पीड़िताएं और आर्केस्ट्रा संचालक आरोपियों के सामने बहुत गिड़गिड़ाए थे। आर्केस्ट्रा संचालक सूरज ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का पैर पकड़ लिया, युवतियों को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन


सूरज ने बताया कि उसे पता नहीं था कि पीछे बदमाश लगे हैं, वरना रास्ते में कहीं भी चौकी, थाना देखकर गाड़ी घुसा देता। सूरज ने बताया कि मंगलवार को दोनों युवतियों बहुत खुश थीं, क्योंकि उन्हें अपने घर जाना था। इतने दिन की कमाई इकट्ठा कर उसमें से कुछ रुपयों का परिजनों के लिए गिफ्ट लिया था।
विज्ञापन


एक दिन पहले से ही दोनों घर जाने की तैयारी कर रही थीं। बोल रही थीं कि घर वाले उन्हें देखकर बहुत खुश होंगे। घटना के बाद दोनों ने खाना-पीना छोड़ दिया था। किसी तरह उनकी बुआ और उसने समझाकर खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही दोनों सदमे में हैं। वहीं, बुआ एक तरफ दोनों को ढांढस बंधाती है। फिर अकेले में बैठकर रोती हैं कि दोनों के साथ कितना गलत हुआ। सूरज ने बताया-इस घटना के बाद से ही रात में जब भी सोता हूं अचानक नींद खुल जाती है। सारी घटना फिर सामने आ जाती है।

घटना वाली रात मैं कभी भूल नहीं सकता। एकला बाजार के आस-पास रहने वाले कई लोग हमें गिड़गिड़ाते देखे, लेकिन मदद करने कोई नहीं आया।

ये हुई थी घटना
गीडा इलाके में एकला गांव के बगीचे में मंगलवार की देर रात पंजाब की दो युवतियों से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह घटना उस समय हुई, जब देर रात कुशीनगर से एक समारोह में प्रोग्राम करके गोला स्थित अपने कमरे पर जा रही थीं।

बुधवार की सुबह 9:30 बजे एकला बंधे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश पकड़े गए, जिसमे से एक आरोपी नीरज जायसवाल के पैर में गोली लगी है। देर शाम चौथा आरोपी भी पकड़ लिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को पांचवां आरोपी भी सरेंडर करने से पहले दबोच लिया गया।


एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रात के समय कहीं भी रास्ते में खतरा महसूस होने पर 112 पर कॉल करना चाहिए। शिकायत पर महिला पीआरवी पहुंचकर मदद करती है और खास तौर से महिलाओं को घर तक पहुंचाती है। 112 नंबर हर किसी को मोबाइल फोन में सेव रखना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed