{"_id":"6350fb5f56ed6816f67e31c4","slug":"kendriya-vidyalaya-union-education-minister-to-inaugurate-bal-vatika-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय: बाल वाटिका का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री, अब तक 100 सीटें भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय: बाल वाटिका का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री, अब तक 100 सीटें भरी
Thu, 20 Oct 2022 01:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:13 PM IST
सार
केंद्रीय विद्यालयों में संचालित होने वाली बाल वाटिका में तीन वर्गों में प्रवेश लिया जाएगा। बाल वाटिका एक में 3 साल, बाल वाटिका दो में 4 साल और बाल वाटिका तीन में पांच साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक एयरफोर्स समेत देश के चुनिंदा 50 केंद्रीय विद्यालयों में नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित बाल वाटिका का ऑनलाइन उद्घाटन बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। अब, एलकेजी और यूकेजी की जगह बाल वाटिका प्रथम, द्वितीय और तृतीय की पढ़ाई होगी।
पांच साल से छोटी आयु के बच्चों का प्रवेश सत्र 2022-23 में बाल वाटिका में होगा। केवी नंबर एक एयरफोर्स में 120 सीटों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाना है। इसके अंतर्गत 100 से अधिक सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है।। हालांकि, इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा का केवीएस ने समाप्त कर दिया है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी http://no1gorakhpur.kvs.ac.in पर हासिल की जा सकती है।
10 अक्तूबर तक मंगाया गया था ऑनलाइन आवेदन
बाल वाटिका में प्रवेश के लिए तीन से छह साल तक के बच्चों से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाया गया था। 159 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिसके बाद मेरिट के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया को पूरी कराई गई। बाल वाटिका में बच्चों को कॉपी-किताब की जगह ऑडियो वीडियो की मदद से प्रेरणादायी कहानियां सुनाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन वर्गो में चलेंगी कक्षाएं
केंद्रीय विद्यालयों में संचालित होने वाली बाल वाटिका में तीन वर्गों में प्रवेश लिया जाएगा। बाल वाटिका एक में 3 साल, बाल वाटिका दो में 4 साल और बाल वाटिका तीन में पांच साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश होगा। फिलहाल, बाल वाटिका एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया गया था।
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स समेत देश के चुनिंदा 50 केंद्रीय विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित होने वाली बाल वाटिका का ऑनलाइन उद्घाटन बृहस्पतिवार को होगा। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ने का निर्देश मिला है। : एसके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, केवी नंबर एक एयरफोर्स।