{"_id":"5f0f091b8ebc3e635473154a","slug":"kendriya-vidyalaya-and-jawahar-navodaya-students-top-in-cbse-board-result-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board result 2020: केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय के होनहारों का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Board result 2020: केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय के होनहारों का डंका
Wed, 15 Jul 2020 07:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:18 PM IST
सार
- केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स का परिणाम 99.4 फीसदी
- केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर और जवाहर नवोदय का परिणाम 100 फीसदी रहा
विज्ञापन
cbse result
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10वीं की परीक्षाओं में पूरे देश केे केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मेधा का प्रदर्शन किया है। उनके बाद सर्वाधिक सफलता का रिकॉर्ड जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने बनाया है। गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स का परिणाम 99.4 फीसदी तो केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर और जवाहर नवोदय विद्यालय पीपीगंज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स का साइंस, सोशल साइंस, हिंदी, अंग्रेजी विषयों में शत प्रतिशत परिणाम रहा है। परीक्षा में 199 विद्यार्थी शामिल हुए थे जबकि 198 उत्तीर्ण हुए हैं। एक विद्यार्थी का कंपार्टमेंट आया है। इसी तरह केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर में 115 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। यहां का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
इसे भी पढ़ें- CBSE Result 2020: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, गोरखपुर में इन दो बहनों ने किया कमाल
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के 77 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां भी 100 फीसदी परिणाम रहा है। केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आयुषी शाही ने 96.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। दूसरे स्थान पर श्रेया पांडेय ने 95.60 फीसदी अंक हासिल कर कब्जा जमाया है। रयान असलम ने 95.40 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।