फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   karvachauth today

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें आज रखेंगी करवाचौथ व्रत

Wed, 04 Nov 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
karvachauth today
पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें आज रखेंगी करवाचौथ व्रत
विज्ञापन

गोरखपुर। पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं बुधवार को करवाचौथ का निर्जल व्रत रखेंगी। ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत करने से पति के जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं आता है। साथ ही पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवाचौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा के पूजन करने का विधान है।
महाभारत से जुड़ी है मान्यता
पंडित प्रियरंजन त्रिपाठी ने बताया कि महाभारत से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार पांडव पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी पर्वत जाते हैं। दूसरी ओर बाकी पांडवों पर कई प्रकार के संकट आ पड़ते हैं। द्रौपदी भगवान श्रीकृष्ण से उपाय पूछती हैं। तब श्रीकृष्ण कहते हैं कि यदि वह कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत करें तो इन सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। द्रौपदी विधि-विधान सहित करवाचौथ का व्रत रखती है जिससे उनके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें करवाचौथ का पूजन
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सूर्योदय से पहले स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन निर्जल व्रत रख शाम को भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करें। करवा लें और उसमें लड्डू रखकर नैवेद्य अर्पित करें। एक लोटा, एक वस्त्र और दक्षिणा समर्पण करें। सविधि पूजन करें। करवाचौथ की कथा सुनें या स्वयं वाचन करें। चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें। इसके पश्चात ब्राह्मण सुहागिनों को भोजन कराएं, फिर स्वयं भोजन ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत के साथ पतियों से लें संकल्प
पतियों से कराएं यातायात नियमों का पालन, लंबी होगी उम्र: आरटीओ
संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता सिंह भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ रखती हैं। व्रत के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति से आर्शीवाद लेती हैं। इसके साथ वह भी पति से एक वचन लेती हैं और वह वचन है हमेशा यातायात नियमों के पालन करने का। आरटीओ ने बताया कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। इन हादसों की सबसे बड़ी वजह यातायात नियमों का पालन न करना है। ऐसे में सभी महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने-अपने पतियों से यातायात नियमों के पालन करने का वचन लेकर उनकी आयु बढ़ाएं। आरटीओं के अनुसार इन नियमों के पालन करने का वचन पतियों से लें।

- दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करें।
- चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
- शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाएं।
- वाहन नियंत्रित स्पीड में चलाएं।
- निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं।
- कभी भी बायें से वाहन को ओवरटेक न करें।
- यातायात चिन्हों का पालन करें।
- जेब्रा क्रासिंग का पालन करें।
- चौराहे और मोड़ पर स्पीड कम रखें।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करें।
कोरोना प्रोटोकॉल के शत-प्रतिशत पालन का लें संकल्प-सीएमओ
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने खास सलाह दी है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है। पति की लंबी आयु की कमना करें और पतियों से कोरोना प्रोटोकॉल के शत-प्रतिशत पालन का संकल्प लें। जरा भी लापरवाही हुई तो पूरे परिवार पर संकट आ जाएगा। जब तक दवाई नहीं आ जाती है, तब तक बचाव को ही वैक्सीन मानकर रहना होगा।
इन नियमों का पालन जरूर
- दो गज की दूरी जरूर अपनाएं।
- मास्क लगाकर बाजार में जाएं।
- बाहर से घर आने पर हाथों को साबुन से धुलें।
- घर से बाहर निकले पर हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed