फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kartik Purnima: Devotees took a holy dip in Gorakhpur's Rapti River and other holy rivers.

कार्तिक पूर्णिमा: राप्ती नदी संग पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया स्नान व दान

Wed, 05 Nov 2025 12:04 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 12:04 PM IST
सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि एक दिन पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके अलावा रात्रि में ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई थी। इसके साथ ही सुबह से सर्किल अफसर लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
Kartik Purnima: Devotees took a holy dip in Gorakhpur's Rapti River and other holy rivers.
घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जूटी रही। राजघाट, बड़हलगंज और कैंपियरगंज के करमैनी घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच श्रद्धालुओं ने नदियों के घाट पर स्नान किया। इस दौरान घाटों पर ही श्रद्धालुओं ने स्नान व दान भी किया।

विज्ञापन


 

पुलिस ने घाटों पर एकत्र होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का भी इंतजाम किया था। घाट के आसपास गोताखोरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। एडीजी गोरखपुर जोन और डीआईजी ने मंगलवार को घाटों का निरीक्षण किया था और विभिन्न निर्देश भी दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Purnima: Devotees took a holy dip in Gorakhpur's Rapti River and other holy rivers.
घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती और गोताखोरों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कदम उठाए जाएं। पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष मार्ग बनाए थे और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग का इस्तेमाल करने की भी अपील करते रहे। घाटों पर मेडिकल और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि एक दिन पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके अलावा रात्रि में ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई थी। इसके साथ ही सुबह से सर्किल अफसर लगातार गश्त कर रहे हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसी तरह सीसीटीवी निगरानी, गश्त और गोताखोरों की ड्यूटी के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed