फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kanha Upvan will be built in 50 acres of Tal Nandor area Gorakhpur

गोरखपुर: ताल नंदौर इलाके के 50 एकड़ में बनेगा कान्हा उपवन, जमीन चिह्नित कर तैयारी में जुटी टीम

Thu, 03 Aug 2023 02:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Aug 2023 02:54 PM IST
सार

 नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ताल नदौर में 50 एकड़ क्षेत्रफल में नगर निगम कान्हा उपवन बनाएगा। प्रस्ताव के आधार पर जल्द ही जिला प्रशासन निगम को जमीन स्थानांतरित करेगा।

विज्ञापन
Kanha Upvan will be built in 50 acres of Tal Nandor area Gorakhpur
गौशाला। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम की तरफ से निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग स्थित ताल नंदौर में कान्हा उपवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय (वेटनरी कालेज) के पास 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सहमति जताते हुए कान्हा उपवन के लिए स्वीकृति प्रदान की है। उनके निर्देश पर तहसील प्रशासन जमीन को चिह्नित कर उसे नगर निगम को आवंटित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


इसी के पास साल 2018 में मंजूर प्रदेश के पांचवें पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के लिए जमीन पशुपालन विभाग को स्थानांतरित की गई है। पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निकट कान्हा उपवन बनाए जाने से यहां लाए गए निराश्रित पशुओं की देखभाल की बेहतर ढंग से हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अभी महेवा के पास बने कान्हा उपवन में करीब 550 के निराश्रित गोवंश को रखने की सुविधा है। लेकिन, यहां क्षमता से दोगुने निराश्रित पशु रखे गए हैं। निगम क्षेत्र की सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गोवंश के लिए कुछ अन्य कान्हा उपवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ताल नदौर में 50 एकड़ क्षेत्रफल में नगर निगम कान्हा उपवन बनाएगा। प्रस्ताव के आधार पर जल्द ही जिला प्रशासन निगम को जमीन स्थानांतरित करेगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed