फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kalyan 15th special issue Ganesh Purana printed from Geeta Press Gorakhpur

गीता प्रेस से कल्याण का 15वां विशेषांक 'गणेश पुराण' छपकर तैयार, जानिए क्या है इसमें खास

Tue, 12 Jan 2021 06:41 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 06:41 AM IST
विज्ञापन
Kalyan 15th special issue Ganesh Purana printed from Geeta Press Gorakhpur
गणेश पुराण - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर गीता प्रेस से प्रकाशित कल्याण का 15वां विशेषांक ‘गणेश पुराण’ छपकर तैयार हो चुका है। 25 जनवरी से इसे दुनियाभर में कल्याण के लगभग पौने दो लाख पाठकों तक भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली विश्व की ख्याति प्राप्त पत्रिका कल्याण के साल 2021 के विशेषांक के रुप में इस बार गणेश पुराण का प्रकाशन किया जा रहा है। इस पुराण के माध्यम से पाठकों को भगवान गणेश से संबंधित अनेकों कहानियों के साथ ही तमाम नई चीजें पढ़ने को मिलेंगी।
विज्ञापन


गणेश पुराण गणपति उपासना का प्रतिनिधि ग्रंथ है। यह पुराण उपासना खंड और क्रीडा खंड नामक दो खंडों से मिला हुआ है। गणेश पुराण की गणना उप पुराणों में प्रथम रुप में होती है। इसके उपासना खंड में गणपति सहस्त्रनाम स्त्तोत्र, गणेश चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी आदि व्रतों की कथाओं के साथ ब्रह्मा, विष्णु, शिव आदि देवताओं ऋषि-मुनियों, राजाओं और गणेश भक्तों द्वारा की गई उनकी उपासना कथाएं भी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रीडा खंड में ‘गणेश गीता’ भगवान गणेश की बाल लीलाओं एवं उनके महोत्कट, विनायक आदि अवतारों का वर्णन है। इस प्रकार यह संपूर्ण पुराण रोचक एवं भक्ति लीला कथाओं से परिपूर्ण है। जिसे 2021 में पाठक गणेश विशेषांक के रूप में पढ़ सकेंगे।


गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारीगणेश पुराण छपकर तैयार हो चुका है। 25 जनवरी से इसे कल्याण के पौने दो लाख पाठकों तक भेजने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed