फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kalamuddin and Sultan will travel from Gorakhpur to Ajmer by cycle

साइकिल से 1700 किमी का सफर तय कर दरगाह पहुंचेंगे कलामुद्दीन व सुल्तान, मुल्क के लिए करेंगे खास दुआ

Sun, 14 Feb 2021 03:57 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्वत, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्वत, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Feb 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Kalamuddin and Sultan will travel from Gorakhpur to Ajmer by cycle
कलामुद्दीन और मोहम्मद सुल्तान - फोटो : अमर उजाला।

हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमां (ख्वाजा गरीब नवाज) के अकीदतमंद पूरी दुनिया में हैं। हर साल दुनियाभर से सभी मजहबों के लाखों अकीदतमंद अजमेर शरीफ पहुंच उनके दरगाह पर अकीदत का नजराना पेश करते हैं। ऐसे ही अकीदतमंदों में शामिल हैं गोरखपुर शहर के कलामुद्दीन और मोहम्मद सुल्तान, जो गोरखपुर से अजमेर तक 1700 किमी का सफर साइकिल से तय कर ख्वाजा गरीब नवाज को अकीदत का नजराना पेश करेंगे।

विज्ञापन


शहर के चक्शा हुसैन पचपेड़वा निवासी 35 वर्षीय कलामुद्दीन चिश्ती व 30 वर्षीय मोहम्मद सुल्तान ने साइकिल से अजमेर शरीफ जाने की तैयारी पहले से ही कर ली थी। कलामुद्दीन बक्शा मिस्री हैं तो वहीं मो. सुल्तान होटल में काम करते हैं। कलामुद्दीन ने सफर के लिए नई साइकिल भी खरीदी है।
विज्ञापन


कलामुद्दीन चिश्ती ने बताया कि 14 फरवरी को दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल से अजमेर शरीफ का सफर शुरु किया है। रास्ते में पड़ने वाली दरगाह व मस्जिद में रात बिताई जाएगी। करीब 11 दिन में एक तरफ का सफर तय कर लेंगे। यात्रा में करीब दस हजार रुपये का खर्चा आएगा। साइकिल पर कपड़ा, बिस्तर व अन्य जरूरत का सामान रखा गया है। सफर के दौरान तमाम देशवासियों में मोहब्बत व भाईचारगी का पैगाम भी बांटा जाएगा। दरगाह पर पहुंचकर मुल्क के लिए खास दुआ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख दरगाहों पर लगाएंगे हाजिरी

गोरखपुर से अजमेर शरीफ की यात्रा के दौरान कलामुद्दीन और सुल्तान रास्ते में किछौछा शरीफ (अम्बेडकर नगर), अयोध्या स्थित पैगंबर हजरत शीश अलैहिस्सलाम की मजार, हजरत वारिस पाक देवा शरीफ दरगाह (बाराबंकी), लखनऊ स्थित हजरत शाह मीना दरगाह, बरेली शरीफ स्थित दरगाह आला हजरत इमाम अहमद रजा खां अलैहिर्रहमां, नई दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, कलियर शरीफ दरगाह आदि पर हाजिरी लगाएंगे।

ख्वाजा गरीब नवाज ने पूरी की मन्नत
कलामुद्दीन 10 जुलाई 2006 में साइकिल से अजमेर शरीफ का सफर कर चुके हैं। यह साइकिल से अजमेर शरीफ का उनका दूसरा व सुल्तान का पहला सफर है। कलामुद्दीन का मदरसे की एक जमीन का मसला फंसा हुआ था जो ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर मांगी गई दुआ के सदके अल्लाह तआला ने हल कर दिया। तभी से साइकिल से जियारत करने का इरादा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed