फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kabaddi Championship on behalf of North Eastern Railway Sports Association at Syed Modi Railway Stadium

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने पीएलडब्ल्यू को नौ अंकों से हराया, जमकर हुआ मुकाबला

Wed, 18 Oct 2023 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Oct 2023 02:46 PM IST
सार

प्रतियोगिता में रेलवे बोर्ड, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, रेल पहिया कारखाना (आरडब्ल्यूएफ), पटियाला रेल इंजन कारखाना (पीएलडब्ल्यू), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) और मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
Kabaddi Championship on behalf of North Eastern Railway Sports Association at Syed Modi Railway Stadium
उद्घाटन मैच पटियाला और एनईआर की टीम के बीच खेला गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की तरफ से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने पीएलडब्ल्यू को नौ अंकों से हराया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा एससी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने पीएलडब्ल्यू को एकतरफा मुकाबले में 19-10 से हराया। प्रथम हाफ में पूर्वोत्तर रेलवे ने 15-06 अंकों की बढ़त ली, जबकि द्वितीय हाफ में 04-04 अंक बांटे। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम में सुनील, प्रवेश, अमित नागर एवं रोहित गुलिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में उत्तर रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 57-21, पूर्व रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को 37-21, दक्षिण पूर्व रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 51-31 और मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल पहिया कारखाना (आरडब्ल्यूएफ) को 45-25 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रेलवे बोर्ड, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, रेल पहिया कारखाना (आरडब्ल्यूएफ), पटियाला रेल इंजन कारखाना (पीएलडब्ल्यू), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) और मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को 4 पुल में विभाजित किया गया है।


मुख्य अतिथि ने कहा कि अब खेल केवल स्वास्थ्य या मनोरंजन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकारी विभागों में खेल कोटे में खूब नौकरियां भी मिल रही हैं। महासचिव नरसा व सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अब देश खेल के क्षेत्र में भी महाशक्ति बन रहा है। युवाओं को अपनी पसंद के खेल का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed