फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Juvenile accused of setting house on fire after pouring petrol arrested.

Gorakhpur News: पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाने का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Juvenile accused of setting house on fire after pouring petrol arrested.
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के मोहरीपुर में घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने सह-आरोपी एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पहले ही इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में मोहरीपुर निवासी सूरज कसौधन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन की शादी पहले ओंकार नगर सिक्टौर निवासी रोहित साहनी से तय थी लेकिन बाद में रिश्ता टूटने पर उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई। इसी बात से नाराज होकर रोहित साहनी अपने दो साथियों के साथ 26 मई की रात करीब 1:30 बजे उनके घर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी की घटना में स्कूटी समेत घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed