फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Joint Magistrate and police personnel team on a visit to Quarantine center attacked by villagers

क्वारंटीन सेंटर का वायरल हुआ था वीडियो, जांच करने पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर हुआ पथराव

Thu, 07 May 2020 09:54 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 07 May 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate and police personnel team on a visit to Quarantine center attacked by villagers
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के हड़हा सोनबरसा में क्वारंटीन सेंटर का जायजा लेने पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम पर बुधवार को क्वारंटीन युवक व उपद्रवी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किए गए लोगों को सुविधा न मिलने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार देर रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक टीम के साथ क्वारंटीन सेंटर पहुंची। वहां पहुंचते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और पुलिस की गाड़ी पर ग्रामीणों और क्वारंटीन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


हड़हा सोनवरसा के प्राथमिक विद्यालय में अन्य प्रान्तों से एक से तीन मई तक आए 15 युवकों क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन युवक को प्रधान व तहसील प्रशासन द्वारा कोई सुविधा नहीं दी गई। इसे लेकर एक क्वारंटीन युवक ने बुधवार दोपहर अपनी समस्या सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे संज्ञान में लेते हए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक व पुलिस टीम स्कूल पर पहुंची व क्वारंटीन युवकों से पुछताछ करने लगी। इसी बीच गांव के लोग ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल को गाली देने लगे।

इसके बाद गांव वाले उग्र होकर प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व चौकी प्रभारी विशाल उपाध्याय की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। 

 
वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने बताया कि वह गांव के क्वारंटीन सेंटर का निरिक्षण करने गई थीं। इसी दौरान क्वारंटीन हुए लोगो के परिजनों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed