फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Joint action by Sahjanwa SDM and Tehsildar; manager and clerk taken into custody.

Gorakhpur News: गीडा सेक्टर-22 में अवैध होटलों पर प्रशासन का छापा, 2 होटल सील; मैनेजर-मुंशी हिरासत में

Wed, 08 Jul 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिपरौली/गीडा/
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपरौली/गीडा/ Updated Wed, 08 Jul 2026 02:22 AM IST
सार

जांच टीम ने होटल संचालकों से लाइसेंस, पंजीकरण और संचालन से जुड़े अन्य अभिलेख मांगे गए लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने मौके पर ही दो होटलों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय व गीडा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Joint action by Sahjanwa SDM and Tehsildar; manager and clerk taken into custody.
होटल को सील करने की कार्रवाई करते पुलिस व प्रशासन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर-22 में अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सहजनवां केसरी नंदन तिवारी और तहसीलदार सहजनवां राकेश कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

विज्ञापन


दो होटलों को सील कर मैनेजर और मुंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन को गीडा क्षेत्र में बिना लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के होटल संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर मंगलवार को टीम ने सेक्टर-22 में औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इस दौरान होटल संचालकों से लाइसेंस, पंजीकरण और संचालन से जुड़े अन्य अभिलेख मांगे गए लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने मौके पर ही दो होटलों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय व गीडा के अधिकारी भी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम सहजनवां केसरी नंदन तिवारी ने बताया कि गीडा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नियमों के विपरीत संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की शिकायतें मिल रही थीं।

जांच में संबंधित होटल संचालक आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा सके, जिसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गीडा क्षेत्र में बिना अनुमति, बिना पंजीकरण या मानकों के विपरीत संचालित किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed