फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jogging track open gym and kids zone of all parks will be repaired due to income of eight crore rupees to GDA

जीडीए: आठ करोड़ की हुई आय, इस राशि से चमकेंगे पार्क

Thu, 12 Aug 2021 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Aug 2021 11:29 AM IST
सार

 प्राधिकरण के सभी पार्कों के जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम व किड्स जोन की होगी मरम्मत। 10 दिनों में लंबित मानचित्र व नामांतरण के 21 साल पुराने मामले सुलझे, इससे हुई कमाई।

 

विज्ञापन
Jogging track open gym and kids zone of all parks will be repaired due to income of eight crore rupees to GDA
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह की संजीदगी से जहां मानचित्र व नामांतरण के 21 साल तक पुराने मामलों का महज 10 दिन के भीतर ही निस्तारण हो गया, वहीं इससे प्राधिकरण को आठ करोड़ रुपये की आय हुई है। अब इस धन से प्राधिकरण अपने पार्कों की मरम्मत कराएगा। जीडीए अध्यक्ष व कमिश्नर रवि कुमार एनजी के निर्देश पर उपाध्यक्ष ने इसका इस्टीमेट तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कार्यभार संभालने के साथ ही प्राधिकरण की छवि सुधारने की दिशा में प्रयास शुरू किया है। समीक्षा के दौरान आम जन को मानचित्र एवं नामांतरण के मामलों को लेकर सबसे ज्यादा परेशान पाकर उन्होंने शुरूआत यहीं से की है। हर सप्ताह के सोमवार और मंगलवार को विशेष कैंप लगाना शुरू किया। साथ ही अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि छोटी-छोटी वजहों से लंबित पड़े मानचित्र व नामांतरण के आवेदन या निरस्त किए जा चुके आवेदनों से जुड़े आवेदकों को फोन कर प्राधिकरण बुलाया जाए। जहां संभव हो तत्काल मामले का निस्तारण किया जाए या फिर आवेदकों को बताया जाए कि वे कमियों को कैसे दूर करें। इस प्रयास का असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


12 महीने से लंबित एक उद्यमी के प्रकरण को 24 घंटे में तो 12 साल से लंबित एक अन्य उद्यमी के प्रकरण को दो दिन में निस्तारित कर दिया गया। एक आवेदक का रजिस्ट्री से जुड़ा मामला 21 वर्षों से निस्तारित नहीं हो पा रहा था। उपाध्यक्ष ने इसका संज्ञान लेकर एक दिन में इस समस्या को निस्तारित कराकर आवेदक को राहत पहुंचाई। एक अन्य व्यक्ति ने 13 साल पुराना मामला 10 दिनों में निस्तारित होने पर प्राधिकरण की बदली कार्यप्रणाली के लिए उपाध्यक्ष को संदेश भेजकर आभार जताया। इन सभी मामलों के निस्तारण से होने वाली आय से अब प्राधिकरण अपने पार्कों की मरम्मत कराने के साथ ही उसे सुंदर बनाएगा। पार्कों में जॉगर्स ट्रैक को सुधारा जाएगा साथ कि ओपन जिम और झूलों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक प्राधिकरण में कार्य का बेहतर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दी जा सके। किसी भी व्यक्ति को बेजा परेशान न होना पड़ेगा। मानचित्र और नामांतरण संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी को भी यदि प्राधिकरण से जुड़ी कोई समस्या हो तो वह सीधे मुझसे मुलाकात कर सकता है। समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। लंबित मामलों के निस्तारण से 10 दिन में हुई आठ करोड़ की आय से प्राधिकरण के पार्कों की मरम्मत व सुंदरीकरण कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed