फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jivitputrika festival

पुत्रों की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी जीवत्पुत्रिका निर्जल व्रत, जानिए तिथि और व्रत की विधि

Sat, 05 Sep 2020 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
jivitputrika festival
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

पुत्रों की लंबी आयु के लिए माताएं जीवत्पुत्रिका का निर्जल व्रत 10 सितंबर गुरुवार को रखेंगी। शास्त्रों के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को पुत्र के आरोग्यता तथा कल्याण के लिए जीवत्पुत्रिका या जिमूतवाहन व्रत का विधान है। प्राय: यह व्रत स्त्रियां ही करती हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के की मानें तो इस दिन सूर्योदय पांच बजकर 50 मिनट पर और अष्टमी तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात्रि को 10 बजकर 47 मिनट तक है। रोहिणी नक्षत्र दिन में 10 बजकर 40 मिनट तक उसके पश्चात मृगशिरा नक्षत्र है। चंद्रमा वृष राशि पर स्थिति होने से अपने उच्च स्थिति में रहेंगे।
विज्ञापन


व्रत की विधि
पंडित अरविंद गिरि के मुताबिक व्रती महिलाओं को पवित्र होकर संकल्प के साथ प्रदोष काल में गाय के गोबर से पूजन स्थल को लीप दें और छोटा तालाब भी खोदकर बना लें। तालाब के निकट एक पाकड़ की डाल लाकर खड़ा कर दें। शालिवाहन राजा के पुत्र धर्मात्मा जिमूतवाहन वाहन की कुश निर्मित मूर्ति, जल या मिट्टी के पात्र में स्थापित कर पीली और लाल रूई से उसे अलंकृत करें तथा धूप, दीप, अक्षत, फूल, माला एवं विविध प्रकार के नैवेद्यों से पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी या गाय के गोबर से चिल्होरिन (मादा चील) और सियारिन की मूर्ति बनाकर उसका मस्तक लाल सिंदूर से विभूषित कर दें। अपने वंश की वृद्धि और प्रगति के लिए दिनभर उपवास कर बांस के पत्तों से पूजन करना चाहिए। पूजन के बाद व्रत माहात्म्य की कथा श्रवण करना चाहिए। अगले दिन दान-पुण्य के पश्चात व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed