{"_id":"6519ab936987f002870dac37","slug":"jhansi-girl-filed-case-of-religious-conversion-against-rahi-masoom-raza-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही की बढ़ी मुश्किल, झांसी की रहने वाली युवती ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही की बढ़ी मुश्किल, झांसी की रहने वाली युवती ने दर्ज कराया केस
Sun, 01 Oct 2023 10:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:56 PM IST
सार
जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा के खिलाफ झांसी की एक युवती ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता राही मासूम र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिला जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की मुश्किल बढ़ रही है। पहले से ही हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट के मामले दर्ज होने पर सलाखों के पीछे चले गए। अब झांसी की युवती ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
झांसी की रहने वाली प्रीती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झांसी में ही वह ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। तीन साल पहले उनकी मुलाकात महराजगंज के रहने वाले अकरम मंजूरी उर्फ फौजी से हुई। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद अकरम ने उसे धोखे में रखते हुए पांच फरवरी 2020 को आनंदनगर रेलवे स्टेशन लेकर आ गया। यहां आने के बाद उनको महराजगंज के मासूम रजा राही आनंदनगर से अपने घर ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद अकरम ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मासूम रजा राही, अकरम और उसके अन्य साथियों ने जबरन न सिर्फ उसका धर्म परिवर्तन कराया, बल्कि नाम बदलकर उसका निकाह भी करा दिया। साथ ही कोर्ट से लाए गए दो सादे पेपर पर युवती के हस्ताक्षर भी ले लिए। वह अकेली होने के कारण विरोध नहीं कर सकी। इसके बाद अकरम ने अपने महराजगंज स्थित घर पर रखा और बाद में उसे वापस झांसी ले जाकर छोड़ दिया। एक माह बाद मासूम रजा राही झांसी पहुंचा, लेकिन कोर्ट मैरिज का पेपर नहीं दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि झांसी की रहने वाली युवती की तहरीर के आधार पर पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा व महराजगंज निवासी अकरम मंजूरी उर्फ फौजी के अलावा अज्ञात आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।