फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jas Manak songs will be decorated in DA Sports Ground of Gorakhpur Sahara Estate

गोरखपुर: सहारा इस्टेट के डीए स्पोर्ट्स ग्राउंड में सजेगी गीतों की महफिल, जस मानक जमाएंगे रंग

Mon, 20 Dec 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Dec 2021 03:31 PM IST
सार

द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। कार्यक्रम में उभरते गायक ध्रुव मलिक की प्रस्तुति भी होगी। यहां गीत-संगीत की महफिल चार घंटे तक जमेगी।

विज्ञापन
Jas Manak songs will be decorated in DA Sports Ground of Gorakhpur Sahara Estate
गायक जस मानक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब व बॉलीवुड के मशहूर गायक जस मानक 29 दिसंबर को सहारा इस्टेट के डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड में शानदार प्रस्तुति देंगे। तैनू लहंगा गीत गाकर चर्चा में आए जस मानक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह पहली बार गोरखपुर में श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चर्चित कल्चरल प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन


नए साल से पहले ही रश्मि सिन्हा, शाश्वत शुक्ला और आदर्श सिन्हा की कंपनी द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पहली बार म्यूजिकल चैरिटी इवेंट ‘लेट्स बी ह्यूमन’ का आयोजन कर रही है। इसमें उभरते गायक ध्रुव मलिक की प्रस्तुति भी होगी। इसके बाद फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट गाना तैनू लहंगा...गाकर लोकप्रियता बटोरने वाले जस मानक रंग जमाएंगे। अपने गानों से श्रोताओं/दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। गीत-संगीत की महफिल चार घंटे तक जमेगी।
विज्ञापन


कंपनी के पदाधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए कोरोना वायरस से अपनों को खोने वालों की मदद करना भी है। प्रोग्राम के टिकट bookmyshow पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed