फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jammer of Deoria jail will be changed soon

लगाम : जेल से नहीं चलेगा जरायम की दुनिया का कारोबार, बदला जाएगा जैमर

Wed, 24 Mar 2021 03:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Mar 2021 03:23 AM IST
सार

4 जी और 5 जी मोबाइल पर लगाम लगाने के लिए जैमर का पावर बढ़ाने को जेल प्रशासन ने भेजा पत्र

विज्ञापन
Jammer of Deoria jail will be changed soon
देवरिया जेल। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जेल से रंगदारी मांगने का कारोबार बंद होगा। इसके लिए जैमर का पावर बढ़ाया जाएगा ताकि 4 जी और 5 जी मोबाइल फोन को भी जैमर जाम कर सकें। जेल अधीक्षक ने जैमर में बदलाव के लिए आला अफसरों को पत्र भेजा है। नया जैमर लगने से अगर तलाशी में चूक के बाद भी जेल में मोबाइल फोन पहुंच गया तो भी काम नहीं करेगा।

विज्ञापन


जेल के जैमर को गच्चा देकर बदमाशों ने सलाखों के पीछे से ही अपनी धमक कायम रखने का काम किया है। इसी तरह की घटना को लेकर जेल के जिम्मेदार अफसर परेशान रहते है। मामूली चूक से शातिर जेल में मोबाइल लेकर दाखिल हो जा रहे हैं। इसके बाद जेल से अपने गुर्गों से वसूली का खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी कुछ समय पहले ही महाराजगंज के ठेकेदार को जेल के 17 नंबर बैरेक में बंद संदीप ने धमकी दी थी। इससे पहले भी कई घटनाओं पर नजर डाली जाए तो पूर्व सांसद व बाहुबली अतीक अहमद पर एक व्यापारी के अपहरण और जेल से धमकी देने का मामला प्रकाश में दो वर्ष पहले आया था। ऐसे में जब तलाशी ली गई तो 43 मोबाइल बरामद हुए थे। इस मामले की जांच अभी चल रही है और बाद में चलकर अतीक को दूसरी जेल में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद रहे मऊ का कुख्यात रामाश्रय यादव ने बेल्थरा के व्यापारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसने जेल में रहते हुए कई लोगों से रंगदारी वसूल भी लिया था। जो बाद में चलकर लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस मामले में  बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा के रहने वाले आटा कारोबारी अभिषेक बरनवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
 

मोबाइल कैसे पहुंचा, रिमांड पर संदीप को लेगी पुलिस

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के निवासी विवेक सिंह ने जेल में रहते एक व्यापारी से मोबाइल और पत्र भेज कर रंगदारी मांगी थी। इन घटनाओं के पीछे दो कारण सामने आए एक तो तलाशी लेने में चूक और दूसरा जैमर 2 जी और 3 जी मोबाइल को ही जाम करने में सक्षम है। जबकि जमाना 4 जी और 5 जी तक पहुंच चुका है। इसके कारण जैमर नाकाम साबित हो रहा है। इस समस्या के निदान के लिए जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जैमर का पावर अधिक करने को पत्र भेजा  है।   

जेल से रंगदारी मांगने वाले बदमशा संदीप को कोतवाली पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस तैयारी कर रही है। क्योंकि उसके पास से मोबाइल सेट बरामद हो गया, लेकिन जिस सिम से धमकी दी गई थी, उसका पता नहीं चल सका है। सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना जेल रोड पुलिस चौकी के प्रभारी कर रहे है। पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।

जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि जैमर का पावर बढ़ने के लिए पत्र भेजा गया है। नई तकनीक का जैमर होने से काफी सहुलियत मिलेगी।  जेल में पूरी सख्ती के साथ तलाशी ली जाती है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed