फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jal Shakti Minister Mahendra Singh inspects dams in Gorakhpur in view of floods

गोरखपुर: जलशक्ति मंत्री ने देखी बाढ़ की भयावहता, बांधों का निरीक्षण भी किया

Wed, 01 Sep 2021 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Sep 2021 04:05 PM IST
सार

मानीराम कुदरिहा व शहरी क्षेत्र के माधवपुर बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित से मिले और बोले- संकट के समय सरकार साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Mahendra Singh inspects dams in Gorakhpur in view of floods
निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के राप्ती और रोहिन नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की सूचना पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने मंगलवार देरशाम बंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। एक-एक नुकसान की भरपाई की जाएगी। नदियां उफनाई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। गुरुवार से नदियों के जलस्तर में कुछ कमी के आसार हैं।
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री ने सबसे पहले रोहिन नदी के मानीराम-कुदरिहा बंधे का निरीक्षण किया है। इस बंधे से पानी का रिसाव हो रहा था। इससे आसपास के लोग दहशतजदा थे। जलशक्ति मंत्री ने बंधे पर शरण लेने वाले बाढ़ प्रभावितों से बात की और कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीन गुना ज्यादा बारिश हुई है। नदियां खतरे का निशान पार कर गई हैं। इसके बावजूद बंधे सुरक्षित हैं। जहां पानी का रिसाव है, वहां काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर के अलावा बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में बाढ़ का असर ज्यादा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राशन उपलब्ध कराया गया है। रात नौ बजे के आसपास जलशक्ति मंत्री ने शहरी क्षेत्र के ग्रीन सिटी फेज टू स्थित माधवपुर बंधे का निरीक्षण किया है। जलशक्ति मंत्री ने बंधे पर रहने वालों से बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार से जलस्तर कम होने के आसार
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सरयू नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। बलरामपुर व सिद्धार्थनगर की तरफ नदियों का जलस्तर कम हुआ है। इसका प्रभाव गोरखपुर की नदियों में बृहस्पतिवार तक देखने को मिल सकता है। नदी बुधवार को तो बढ़ेगी, लेकिन बृहस्पतिवार से पानी में कमी के आसार हैं। अगर सरयू नदी का जलस्तर कम हुआ तो राप्ती नदी का पानी तेजी से निकलेगा। रोहिन नदी का जलस्तर भी स्थिर हुआ है। बाढ़ की चुनौती से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

 
आज भी बांधों का निरीक्षण किए
जलशक्ति मंत्री मंगलवार रात गोरखपुर में रुके। बुधवार सुबह राप्ती नदी के अलग-अलग बांधों का निरीक्षण किए। सिंचाई विभाग के अफसरों से लगातार संपर्क में हैं। वह एक-एक बांध की निगरानी व मजबूती की जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed