फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jai Jai Shiv Shankar... Har Har Mahadev echoed as soon as it started

Gorakhpur News: जय जय शिव शंकर...शुरू होते ही गूंजा हर-हर महादेव

Sat, 28 Jan 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jai Jai Shiv Shankar... Har Har Mahadev echoed as soon as it started
सिद्धार्थनगर महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते हंसराज रघुवंशी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जय जय शिव शंकर...शुरू होते ही गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन

हंसराज रघुवंशी के भजनों पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भजन गायक हंसराज रघुवंशी सिद्धार्थनगर महोत्सव के मंच पर शनिवार को जैसे ही चढ़े पूरा पंडाल महादेव के जयकारे से गूंज उठा। उन्होंने जय जय शिव शंकर भजन शुरू की तो लोग खड़े हुए और झूमने लगे।
हंसराज ने बिना औपचारिकता के शंभू पर एक लंबी तान छेड़ी तो हर कोई भगवान शिव की भक्ति में खो गया। हंसराज के गीत सुनकर श्रोता अपने स्थान पर बैठे-बैठे झूमने लगे और तालियों की गड़गड़ाहट के माध्यम से उनका साथ देने लगे। उसके बाद ‘मेरा भोला है भंडारी’ गाकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। वह अपने भजन में इतने लीन दिखे कि कुछ देर के लिए लोगों ने उनके भजनों को गुनगुनाकर शिव की आराधना की। इसके बाद तेरी बनाई दुनिया में कोई सगा नहीं मिला..., मैं हिमालय की बेटी...को गया तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन

ठंड में भी रात 10 बजे तक पंडाल में मौजूद लोग शिव भजनों पर झूम रहे थे। इसी दौरान हंसराज रघुवंशी ने अचानक राधे-राधे गाकर लोगों को यह भी बताया कि वह महादेव के अलावा अन्य लोगों के भी भजन गाते हैं, लेकिन उनके आराध्य शंकर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed