फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITI will make Power Grid Corporation with 16 crores

Gorakhpur News: 16 करोड़ से पॉवर ग्रिड कारपोरेशन बनाएगा आईटीआई, पांच ट्रेड की होगी पढ़ाई

Sat, 11 Feb 2023 01:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 01:58 PM IST
सार

राजकीय आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य शरदचंद सागरवाल ने कहा कि पॉवरग्रिड कारपोरेशन की ओर से पिपरौली के नरकटहा में नए आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर कवायद चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
ITI will make Power Grid Corporation with 16 crores
आईटीआई चरगांवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में तकनीकी शिक्षा की राह देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पिपरौली के नरकटहां में 16 करोड़ से नए और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण कराया जाएगा। जहां, पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को अत्याधुनिक वर्कशॉप और उपकरणों पर प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन


बाकायदा, कारपोरेशन की ओर से शिक्षक और कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। इसे लेकर दो एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। साथ ही वहां बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पॉवर ग्रिड कारपोरेशन अपने कारपोरेट रिस्पॉरस्बिलिटी फंड(सीएसआर) से निर्माण कराएगा। पहले चरण में पांच ट्रेड की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


224 विद्यार्थियों को इन ट्रेड में दाखिला मिल सकेगा। कंपनी की ओर से प्रस्तावित आईटीआई में प्रशासनिक भवन, कक्षाएं, वर्कशॉप सहित पूरा भवन को तैयार किया जाएगा।  बता दें, कि गोरखपुर में वर्तमान में आठ राजकीय आईटीआई मौजूद हैं। जहां, 2508 विद्यार्थी विभिन्न ट्रेड में अध्ययनरत हैं। जबकि, राजकीय आईटीआई सहजनवां, भटहट, जंगल कौड़िया और बड़हलगंज में निर्माणधीन हैं। 90 फीसदी तक कार्य पूर्ण हो गया है। सत्र 2023-24 में इन चारों संस्थानों में भी प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेड की होगी पढ़ाई
ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, इलेक्टिशियन एवं फीटर

राजकीय आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य शरदचंद सागरवाल ने कहा कि पॉवरग्रिड कारपोरेशन की ओर से पिपरौली के नरकटहा में नए आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर कवायद चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed