फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITI Managing Director Rajesh Rai will be chief guest at MMMUT convocation

एमएमएमयूटी: दीक्षांत में आईटीआई के प्रबंध निदेशक राजेश राय होंगे मुख्य अतिथि, अतिथियों का नाम जारी

Sat, 16 Sep 2023 02:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 1516 छात्र-छात्राओं को डिग्री और कुल 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक में इसका अनुमोदन मिल गया।

विज्ञापन
ITI Managing Director Rajesh Rai will be chief guest at MMMUT convocation
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 8वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 1992 (इलेक्ट्रॉनिक्स) बैच के पूर्व छात्र, इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री आशीष पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजभवन से स्वीकृति के बाद एमएमएमयूटी ने शुक्रवार की देर रात अतिथियों के नामों की घोषणा की।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश राय ने पूर्ववर्ती मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 1988 में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश लिया था। वर्ष 1992 में उन्होंने बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की। बीई करने के बाद वर्ष 1993 से महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, दिल्ली में 2008 तक, 2008 से 2020 तक एमटीएनएल मॉरीशस एवं वर्ष 2020 से 2023 तक एमटीएनएल मुंबई में कार्यरत रहे। एमटीएनएल मुंबई में वह महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमटेक एवं फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की उपाधि भी हासिल की है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के नाम फाइनल होने के तुरंत बाद विश्वविद्यालय ने निमंत्रण पत्र भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। दीक्षांत की तिथि करीब आने के मद्देनजर अन्य तैयारियों में भी तेजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

एमएमएमयूटी: दीक्षांत में 1516 विद्यार्थियों को डिग्री, 28 को पीएचडी की उपाधि

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 1516 छात्र-छात्राओं को डिग्री और कुल 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक में इसका अनुमोदन मिल गया।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में सभी डिग्री, उपाधि और मेडल का अनुमोदन दिया। अब 17 सितंबर को विद्या परिषद और प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ दयाशंकर सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल द्वारा कुल 42 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे।

कुल 9 छात्राओं के बीच 13 स्वर्ण पदक और 13 छात्रों को 28 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें एक कुलाधिपति पदक, 19 कुलपति पदक और 22 स्पांसर्स स्वर्ण पदक हैं। मेडल बनकर आ गए हैं। डिग्री और मेडल से सम्बंधित सभी तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैं। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में सभी डिग्री और उपाधि को अनुमोदन मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed