फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITI gorakhpur

आईटीआई: गोरखपुर मंडल की 16500 सीटों पर प्रवेश का मौका

Wed, 19 Aug 2020 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
ITI gorakhpur
आईटीआई: गोरखपुर मंडल की 16500 सीटों पर प्रवेश का मौका
विज्ञापन

गोरखपुर। आठवीं और दसवीं के बाद आईटीआई में प्रवेश का मौका है। कोरोना के चलते इस बार आईटीआई में भी प्रवेश प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है। सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को मेरिट के हिसाब से एडमिशन मिलेगा। गोरखपुर मंडल के 24 राजकीय और 205 प्राइवेट आईटीआई की 16500 सीटों पर प्रवेश होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आईटीअाई जेडी राजेश राम ने बताया कि कोरोना को देखते हुए आईटीआई में ऑनलाइन ही प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद दसवीं की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिसके आधार पर छात्र प्रवेश ले सकेंगे। पहले चरण की यह प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। सीटों के सापेक्ष आवेदन आने के बाद एससीवीटी 10 दिन में मेरिट सूची जारी करेगा, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया में जिन अभ्यर्थियों को राजकीय आईटीआई नहीं मिलेंगे, उन्हें अपग्रेड के लिए दोबारा फॉर्म भरना होगा। अपग्रेड का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

आईटीआई में 42 तरह के कोर्स
आईटीआई में इस समय 42 तरह के कोर्स संचालित हैं। इसमें वायरमैन, वेल्डर स्विंग टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इलेक्ट्रीशियन, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन, मैकेनिकल, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियोलॉजी, आदि कोर्स संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर मिलता है आरक्षण
आईटीआई में प्रवेश के लिए क्षेत्रवार आरक्षण की व्यवस्था है। जिसमें जिस ब्लॉक में आईटीआई कॉलेज हैं। वहां के अभ्यर्थी आवेदन करते हैं तो उन्हें वरीयता मिलती है। उसके बाद तहसील फिर जिला और उसके बाद राज्य के उम्मीदवारों को मौका दिया जाता है।
रोजगार के पूरे अवसर
आईटीआई के बाद सरकारी और खुद के रोजगार के पूरे अवसर हैं। आईटीआई करने के बाद प्रशिक्षित अभ्यर्थी सरकारी प्रतिष्ठानों जैसे रेलवे, आर्मी, एयरफोर्स, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी निगम, रेल, यूपीपीसीएल के अलावा आईटीआई करने वाले स्वरोजगार में भी करियर को आगे बढ़ा सकते हैं ।
आईटीआई के साथ-साथ दसवीं और बारहवीं पास करने का मौका
आईटीआई जेडी ने बताया कि कक्षा आठ और दसवीं के विद्यार्थी आईटीआई के मान्यता प्राप्त संस्थानों में संचालित दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम दसवीं और बारहवीं के समकक्ष हैं। इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल होकर हिंदी का पेपर उर्त्तीण करना होगा।

ऑनलाइन जमा होगा शुल्क
आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। कोरोना के चलते परिषद ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा प्रवेश प्रक्रिया में पहली बार आवेदन प्रक्रिया को ओटीपी आधारित बनाया गया है। इसमें आवेदन करते समय अभ्यर्थी के नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद ही फॉर्म जमा होंगे। सामान्य और पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed