{"_id":"634128d6ffa28d5260070aa4","slug":"irctc-to-conduct-aerial-tour-of-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जयपुर की हवाई सैर कराएगा आईआरसीटीसी, यहां से मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जयपुर की हवाई सैर कराएगा आईआरसीटीसी, यहां से मिलेगी पूरी जानकारी
Sat, 08 Oct 2022 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:07 PM IST
सार
जयपुर में आमेर फोर्ट, जल महल, हवा महल, सिटी महल, जंतर-मंतर एवं बिरला मंदिर, पुष्कर में ब्रह्मा जी का मंदिर, जोधपुर में मेहरानगढ किला एवं उनमेद भवन माउंट आबू में नक्की लेक दिलवरा मंदिर, उदयपुर में सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी लेक पिचोला एवं मोती मगरी भ्रमण करने को मिलेगा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) यात्रियों को राजस्थान का भ्रमण कराएगा। इस दौरान तीन सितारा होटल में ठहरने और मंदिर, पुराना किला, हवा महल घूमने को मिलेगा। यात्रा लखनऊ से 12 नवंबर से शुरू होगी। इसकी बुकिंग गोरखपुर से भी की जाएगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के मुताबिक 12 से 19 नवंबर तक आठ दिनों के लिए जयपुर जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज के तहत तीन सितारा होटलों में ठहरने, ब्रेकफास्ट और डिनर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
जयपुर में आमेर फोर्ट, जल महल, हवा महल, सिटी महल, जंतर-मंतर एवं बिरला मंदिर, पुष्कर में ब्रह्मा जी का मंदिर, जोधपुर में मेहरानगढ किला एवं उनमेद भवन माउंट आबू में नक्की लेक दिलवरा मंदिर, उदयपुर में सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी लेक पिचोला एवं मोती मगरी भ्रमण करने को मिलेगा। गंतव्य स्थलों पर वातानुकूलित बस से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 10 लेडी डॉन का ऐसा था खौफ, पुलिस की भी उड़ा दी थी नींद
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रति व्यक्ति किराया 59,500 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 47,600 रुपये एवं तीन व्यक्तियों के लिए 45,600 रुपये लगेगा।
यात्रा की बुकिंग के लिए गोरखपुर एवं लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
यहां करें संपर्क
गोरखपुर: 8595924320/8595924273
लखनऊ: 8287930913/8287930908/8287930902
यात्रा की बुकिंग के लिए गोरखपुर एवं लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
यहां करें संपर्क
गोरखपुर: 8595924320/8595924273
लखनऊ: 8287930913/8287930908/8287930902