फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation report: The Jangal Kauria flyover is safe for traffic.

जांच रिपोर्ट : जंगल कौड़िया फ्लाईओवर आवागमन के लिए सुरक्षित

Thu, 25 Dec 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Investigation report: The Jangal Kauria flyover is safe for traffic.

विज्ञापन
पिछले महीने फ्लाईओवर में आई थीं दरारें, दिल्ली की टीम ने की थी जांच
टीम ने किया था लोड टेस्ट, अब आवागमन के लिए बताया सुरक्षित

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया फ्लाईओवर की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें टीम ने फ्लाईओवर को आवागमन के लिए सुरक्षित बताया है। फ्लाईओवर में आई दरारों को केमिकल से भरने के बाद पहले ही लोड टेस्ट कर लिया गया था।
दरअसल, नवंबर में फ्लाईओवर के अंडरपास की छत में दरारें आ गई थीं। इससे इलाके में दहशत का माहौल था। लोग अंडरपास से होकर गुजरने से कतरा रहे थे। मामला अफसरों के संज्ञान में आया तो इन दरारों को भरने का काम शुरू हुआ। इसके बाद दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने लोड टेस्ट करने के साथ ही इसके तापमान और कंपन परीक्षण सहित सभी जरूरी जांच की थी।
विज्ञापन

इसके लिए छत और पिलरों पर कई प्रकार के उपकरण लगाए गए थे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि तीनों जगह पर आई दरारों को पहले ही केमिकल से भर दिया गया था। दिल्ली से आए इंजीनियरों की टीम ने लोड टेस्ट किया। सभी मानकों पर फ्लाईओवर सुरक्षित पाया गया। अब जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी की वजह से दरारें आई थीं। ऐसा आम है। इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है। लोग बिना किसी डर के इसपर चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed