{"_id":"5f33ed642dd30e05110b4683","slug":"international-youth-day-2020-success-story-of-handball-player-vivek-tripathi-from-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल के जरिए करियर संवारने में जुटा है ये युवा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुका है अपना हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल के जरिए करियर संवारने में जुटा है ये युवा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुका है अपना हुनर
Wed, 12 Aug 2020 06:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
विवेक त्रिपाठी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर से शुरुआत कर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया सैफई तक पहुंचे हैंडबाल के सब जूनियर खिलाड़ी विवेक त्रिपाठी हैंडबाल के जरिए कॅरिअर बनाने में जुटे हैं। वह अब तक एक अंतरराष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं अपना हुनर भी दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक के बेलवाडाड़ी गांव निवासी सुभाष त्रिपाठी के पुत्र विवेक ने अपने करिअर की शुरुआत स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से की। बचपन से ही हैंडबाल के प्रति उनके रुझान ने आज उन्हें अपना करिअर संवारने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सैफई तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विवेक से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वे मलयेशिया में हुई सब जूनियर हैंडबाल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम को गोल्ड मेडल भी मिला था। साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश हुई सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भी प्रतिभागी रहे हैं। जहां उनकी टीम को दूसरा स्थान हासिल हुआ था।
विज्ञापन