फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International Women's Day special RPF provided Women safety in train at gorakhpur

गोरखपुर: ट्रेन में अकेली महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं, आरपीएफ लेगी सुरक्षा की गारंटी

Fri, 06 Mar 2020 05:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Mar 2020 05:09 PM IST
सार

  • देश में गोरखपुर से शुरू हुई पहल, पांच ट्रेनों के एसी कोच में होगी व्यवस्था
  • वैशाली एक्सप्रेस में महिला यात्रियों को बांटे गए सुरक्षा हेल्पलाइन-182 के विजिटिंग कार्ड

विज्ञापन
International Women's Day special RPF provided Women safety in train at gorakhpur
ट्रेन में सफर कर रही महिला को हेल्पलाइन नंबर कार्ड देते आरपीएफ के उपनिरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने की पहल शुरू की है। आरपीएफ के जवान ट्रेन में जाकर महिला यात्रियों को सुरक्षा हेल्पलाइन-182 लिखा विजिटिंग कार्ड सौंपेंगे और उन्हें बताएंगे कि आपातकाल में इस नंबर पर तत्काल फोन करें, चलती ट्रेन में ही एस्कॉर्ट के जवान हाजिर होंगे। इसकी शुरूआत देशभर में गोरखपुर से बृहस्पतिवार को बरौनी से नई दिल्ली जाने वैशाली एक्सप्रेस (12553) से की गई।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पिछले दिनों अधिकारियों के साथ मंथन किया। ट्रेन में महिला सुरक्षा की पड़ताल में सामने आया कि एसी कोच में महिलाओं के साथ घटनाएं ज्यादा होती हैं। इस कोच में भीड़भाड़ भी कम होती है। इसलिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एसी कोच में नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार को आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रविशंकर सिंह के निर्देशन में वैशाली एक्सप्रेस के एसी टू कोच में ए वन-16 बर्थ आरक्षित करा सहरसा से नई दिल्ली जा रहीं मीरा जायसवाल के पास आरपीएफ के जवान पहुंचे और उन्हें विजिटिंग कार्ड देकर महिला सुरक्षा को लेकर रेलवे की व्यवस्था के बारे में बताया।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में सुविधा

वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस।

एस्कॉर्ट को दी जाएगी सूची
जिस ट्रेन में आरपीएफ की एस्कॉर्ट रहेगी उसमें अकेली सफर करने वाली महिलाओं की सूची भी एस्कॉर्ट को सौंपी जाएगी। ताकि सूची के अनुसार सभी महिलाओं तक आसानी तक पहुंच उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। यह व्यवस्था लंबी दूरी की ट्रेनों में ही रहेगी। सेवा फिलहाल पांच ट्रेनों में शुरू की गई है। आगे इसका और विस्तार किया जाएगा।

आरक्षण केंद्र से ले रहे सूची
असिस्टेंट कमाडेंट ने बताया चिह्नित ट्रेनों में अकेली सफर करने वाली महिलाओं की जानकारी आरक्षण केंद्र से ली जा रही है। सिंगल पैसेंजर का पीएनआर डालते ही अकेले सफर करने वालों की सूची मिल जा रही है इसके आधार पर ऐसी महिलाओं की कोच एवं बर्थ नंबर सहित सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed