फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International Kabaddi player Dharamraj was part of the world winning Indian team

Gorakhpur News: कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मराज बोले, मोबाइल से दूरी बना फिटनेस पर ध्यान दें खिलाड़ी

Thu, 19 Oct 2023 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

तमिलनाडु के किसान परिवार से निकले कबड्डी खिलाड़ी धर्मराज भारतीय टीम में सबसे अधिक उम्र तक कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह 1997 से 2021 तक भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे। धर्मराज के कबड्डी का सफर स्कूल खेल से 12 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
International Kabaddi player Dharamraj was part of the world winning Indian team
धर्मराज चेरालाथन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

2016 में कबड्डी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे कबड्डी खिलाड़ी धर्मराज चेरालाथमन का मानना है कि आज के ज्यादातर युवाओं की दिनचर्या को मोबाइल फोन ने बिगाड़ दिया है। युवा देर रात तक जगकर मोबाइल फोन चला रहे हैं। मोबाइल के कारण युवा न ही फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और न ही खेल पर फोकस कर पा रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्टाॅनिक गैजेट्स से दूरी बनानी होगी।

विज्ञापन


तमिलनाडु के किसान परिवार से निकले कबड्डी खिलाड़ी धर्मराज भारतीय टीम में सबसे अधिक उम्र तक कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह 1997 से 2021 तक भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे। धर्मराज के कबड्डी का सफर स्कूल खेल से 12 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1995 में तक स्टेट खेलने के बाद 1997 तक व नेशनल टीम का हिस्सा रहे। 1997 में उनका चयन भारतीय टीम में हो गया।
विज्ञापन


 

1999 और 2010 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का ये हिस्सा रहें। 2016 कबड्डी विश्व कप टीम में धर्मराज भारतीय टीम का हिस्सा रहे और भारतीय टीम को विश्व विजेता बनने का गौरव मिला।

इसके बाद 2017 में एशियन बिच गेम्स में भी इनकी मौजूदगी में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। धर्मराज अपने गांव में कबड्डी एकेडमी खोलना चाहते हैं, ताकि युवा इस खेल से जुड़ें और कबड्डी को शिखर पर पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed