{"_id":"5e44cb238ebc3ee5dd295236","slug":"international-cricket-stadium-gda-sell-commercial-plots-with-residential-in-khorabar-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की जगह तय होते ही ले-आउट में होगा बदलाव, व्यावसायिक प्लाट भी बेचेगा GDA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की जगह तय होते ही ले-आउट में होगा बदलाव, व्यावसायिक प्लाट भी बेचेगा GDA
Thu, 13 Feb 2020 09:35 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार क्षेत्र के सूबाबाजार में दो दशक पहले अधिगृहीत की गई 167 एकड़ जमीन में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आवासीय के साथ ही व्यावसायिक प्लाट भी बेचेगा। जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की जगह पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है जिसके बाद प्राधिकरण इस योजना को लागू करने में जुट जाएगा।
बुधवार को जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, सचिव राम सिंह गौतम समेत प्राधिकरण के कई इंजीनियरों ने जमीन का निरीक्षण का कब्जे की स्थिति जांची। जमीन अधिगृहीत होने के बाद भी कई काश्तकारों ने जमीन नहीं छोड़ी या फिर उसे दूसरे को बेच दिया। मौके पर सैकड़ों लोगों ने कब्जा जमा रखा है।
दो सौ से अधिक लोगों को जीडीए ही नोटिस दे चुका है। इनमें से कुछ कोर्ट भी चले गए हैं। उपाध्यक्ष ने ऐसे लोगों को छोड़ दूसरों से जमीन कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, प्राधिकरण ने अब वहां आवासीय के साथ व्यावसायिक प्लाट भी बेचने की योजना बनाई है। पहले आवासीय योजना लांच करने की तैयारी थी। यही वजह है कि अब फिर ले-आउट में बदलाव किया जाएगा। पुराने ले-आउट में नहर और रास्ते का भी जिक्र नहीं है जबकि मौके पर नहर गुजरती है।
विज्ञापन
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने कहा कि खोराबार में टाउनशिप विकसित करने की योजना है। आवासीय के साथ ही वहां व्यावसायिक प्लाट भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। पुराने ले- आउट में बदलाव कर जल्द नया ले-आउट तैयार किया जाएगा। क्रिकेट स्टेडियम की जमीन तय होते ही इस योजना को लांच करने की तैयारी है।
नया सवेरा पर चिल्ड्रेन फन जोन विकसित होगा
रामगढ़ताल किनारे नया सवेरा पर जीडीए चिल्ड्रेन फ न जोन विकसित करेगा। इसके लिए 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यहां बच्चें टॉय ट्रेन आदि का आनंद उठा सकेंगे। इसके संचालन के लिए भी फ र्मों से आवेदन मांगे गए हैं।