फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International Alumni Conference at Gorakhpur University from 29th April

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन 29 अप्रैल से

Tue, 11 Apr 2023 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स कॉलोनी में गोरखपुर विश्वविद्यालय एलुमिनाई हाउस का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के एल्युमिनी एसोसिएशन का ऑफिस होगा तथा विशिष्ट पुरातन छात्रों का हॉल ऑफ फेम भी स्थापित होगा।

विज्ञापन
International Alumni Conference at Gorakhpur University from 29th April
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन 29 अप्रैल से 1 मई के बीच आयोजित होगा। सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला तथा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र सहित देश-विदेश से पुरातन छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रशासनिक भवन में एलुमिनाई एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति ने कहा कि हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले इस समारोह में देश-विदेश के ख्यातिलब्ध पुरातन छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


तीन दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहले दिन 29 अप्रैल को स्थानीय, दूसरे दिन राष्ट्रीय और तीसरे दिन एक मई को अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में प्रमोटिंग एंटरप्रेन्योरशिप ( उद्यमशीलता को बढ़ावा) विषय पर पूर्वांचल इनोवेशन काउंसिल की ओर से एक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गोविवि एलुमिनाई हाउस का हो रहा निर्माण

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स कॉलोनी में गोरखपुर विश्वविद्यालय एलुमिनाई हाउस का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के एल्युमिनी एसोसिएशन का ऑफिस होगा तथा विशिष्ट पुरातन छात्रों का हॉल ऑफ फेम भी स्थापित होगा। इसे पुरातन छात्रों के लिए गेस्ट हाउस के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

लोगो प्रतियोगिता के विजेता को मिलेंगे 25 हजार
नैक मूल्यांकन में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने पर एक लोगो प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले को पुरस्कार राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अलावा बाहर के छात्र या कलाकार भी हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed