फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Internal exam marks already fed on DDU website

Gorakhpur News: डीडीयू की वेबसाइट पर पहले से ही फीड कर दिया आंतरिक परीक्षा का अंक

Thu, 01 Feb 2024 04:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Internal exam marks already fed on DDU website
डीडीयू की वेबसाइट पर पहले से ही फीड कर दिया आंतरिक परीक्षा का अंक
विज्ञापन

- परीक्षा में गैरहाजिर विद्यार्थियों को भी दे दिया गया 100 पूर्णांक में 80 अंक
- गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन से कई कॉलेजों ने दर्ज कराई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की आंतरिक परीक्षा को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाविद्यालय में गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आंतरिक परीक्षा का प्रपत्र डाउनलोड करने पर पूर्णांक के साथ अंक पहले से चढ़ा मिल रहा है। यहीं नहीं सेमेस्टर परीक्षा से अनुपस्थित छात्र-छात्राओं का भी अंक चढ़ा हुआ है। वह भी 100 में 80 अंक से अधिक तक अंक शामिल है।

मामला तब खुला जब दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सैन्य विज्ञान की आंतरिक परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रपत्र को डाउनलोड कराया गया। डाउनलोड प्रपत्र में छात्रों के नाम के आगे पहले से आंतरिक परीक्षा का अंक चढ़ा हुआ था, जबकि उस कॉलम को खाली रहना चाहिए। इसके बाद अन्य कॉलेजों में समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, सैन्य विज्ञान और औद्योगिक प्रशिक्षण आदि विषयों में आंतरिक परीक्षा का अंक पहले से चढ़ा मिला। कॉलेज की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन को जो प्रपत्र दिया गया है उसमें कई ऐसे छात्र भी शामिल है, जिनको नंबर अलॉट कर दिया गया है। यही नहीं कई छात्रों को तो 100 पूर्णांक में 80 से अधिक नंबर दे दिया गया है। हालांकि कॉलेजों से शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सुधार में जुट गया है।
विज्ञापन

-----
कॉलेजों से दिया जाता है आंतरिक परीक्षा का अंक

गुआक्टा के महामंत्री प्रो. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड हो रही आंतरिक परीक्षा के प्रपत्र में पहले से अंक चढ़े होने की जानकारी कई कॉलेजों से मिली है। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय की कुलपति और कुलसचिव से किया गया है। उन्होंने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
जांच करा रहे हैं, दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

आंतरिक परीक्षा में पहले से अंक चढ़ने की जांच कराई जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed