{"_id":"6059d6508ebc3ee61d7cef0e","slug":"inter-caste-marriage-start-for-panchayat-chunav-2021-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बहू को पंचायत चुनाव लड़ाने के लिए बेटे की दूसरी बिरादरी में कर दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बहू को पंचायत चुनाव लड़ाने के लिए बेटे की दूसरी बिरादरी में कर दी शादी
Tue, 23 Mar 2021 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:21 PM IST
सार
- प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के संभावित दो प्रत्याशी ने किया यह कार्य
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां नए सिरे से आरक्षण सूची जारी होने के बाद गांव की सियासत बदल गई है। आरक्षण के कारण चुनाव से वंचित न हो, इसका भी उपाय संभावित कुछ प्रत्याशी तलाश रहे है।
विज्ञापन
वहीं तरकुलवा विकास खंड के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव का प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुआ तो उसने बहू को प्रधान का चुनाव लड़ाने के लिए बेटे की पिछड़ी जाति में शादी कर दी। ताकि बहू को चुनाव लड़ाया जा सके। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा जोर शोर से हो रही है।
विज्ञापन
विकास खंड के एक गांव वर्ष 2015 में महिला के लिए आरक्षित था। उस समय इस गांव में प्रधान के लिए जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। वह इस बार भी चुनाव लड़ने की मंशा रखे हुए हैं। पिछले सप्ताह अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने पर इस गांव का प्रधान पद पिछड़ी वर्ग के लिए आरक्षित हो गया।
विज्ञापन
इसके कारण सामान्य वर्ग के लोग चुनाव नहीं लड़ सकते है। इसके बाद एक शख्स ने इसका तोड़ निकालते हुए उसने पिछड़ी सीट पर लड़ने के लिए मंगलवार को अपने बेटे की शादी पिछड़ी जाति की एक युवती से कर दी। यह शादी लड़की से निकाह नामे के साथ कराया। शादी होते ही खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।
ठीक इसी तरह का एक और मामला विकास खंड से भी सामने आया है। यहां ब्लाक प्रमुख ओबीसी आरक्षित वर्ग में हुआ है। इसके कारण आरक्षण एक सामान्य वर्ग की शादी दूसरी गैर जाति में हुई हैं। जिसके क्षेत्र पंचायत के चुनाव में आने की चर्चा है।